पुट्टपर्थी
भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य का एक गांव विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पुट्टपर्थी (Puttaparthi) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के श्री सत्य साई ज़िले में स्थित एक नगर है। अनंतपुर ज़िले के विभाजन से पहले यह उस ज़िले में हुआ करता था। पुट्टपर्थी चित्रावती नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2][3]
पुट्टपर्थी Puttaparthi పుట్టపర్తి | |
---|---|
![]() प्रशान्ति नीलायम व आसपास का क्षेत्र | |
निर्देशांक: 14.166°N 77.811°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | आन्ध्र प्रदेश |
ज़िला | श्री सत्य साई ज़िला |
ऊँचाई | 475 मी (1,558 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 61,243 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | तेलुगू |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 515133, 515134 |
दूरभाष कोड | 91-8555 |
वाहन पंजीकरण | AP–02 |
विवरण
इस स्थान की प्रसिद्धि का कारण यहां भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की जन्मस्थान और निवासस्थान होना है। इस कस्बे का मुख्य आकर्षण सत्य साईं बाबा का प्रशांति निलयम आश्रम है, जिसके होने ने इस कस्बे की अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त उछाल दिया है। प्रशांति निलायम आश्रम में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां उपस्थित होटलों और विश्राम गृहों में ठहरते हैं और यहां उपस्थित रेस्तराओं और बाजारों का प्रयोग क्रमश: भोजन और खरीदारी करने के लिए करते हैं।
भाषाएँ
पुट्टपर्थी में सामान्यत: प्रयोग होने वाली भाषाओं में तेलुगु, हिन्दी और अंग्रेजी प्रमुख हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.