पी॰ चिदंबरम
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पलनिअप्पन चिदम्बरम (तमिल: பழனியப்பன் சிதம்பரம்; जन्म - 16 सितंबर 1945) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत गणराज्य के पूर्व केन्द्रीय वित्त मन्त्री है। इसके अलावा चिदम्बरम एक स्थापित कंपनी मामलों के वकील है जिन्होंने अब दिवालिया हो चुकी एनरॉन सहित कई प्रसिद्ध संस्थाओं के लिए पैरवी की है। पी॰ चिदम्बरम केन्द्र में पिछली दो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। पहले भी वह मई 2004 से नवम्बर 2008 तक भारत के वित्त मन्त्री रह चुके हैं। नवम्बर 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों के पश्चात् विवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे की वज़ह से चिदम्बरम को भारत के गृह मन्त्री बनाया गया था। गृह मन्त्री के रूप में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में पुनः वित्त मन्त्री नियुक्त किया गया।[1][2]
- इस भारतीय नाम में - पलनिअप्पन उपनाम होने के बजाय एक पितृनाम है एवं इन व्यक्ति को उनके प्रदत्त नाम - चिदम्बरम से संबोधित किया जाना चाहिए।
पलनिअप्पन चिदम्बरम பழனியப்பன் சிதம்பரம் | |
![]() | |
भारत के वित्त मन्त्री | |
कार्यकाल 21 जुलाई 2012 – 26 मई 2014 | |
प्रधान मंत्री | मनमोहन सिंह |
---|---|
पूर्व अधिकारी | मनमोहन सिंह |
उत्तराधिकारी | अरूण जेटली |
कार्यकाल 22 मई 2004 – 30 नवम्बर 2008 | |
प्रधान मंत्री | मनमोहन सिंह |
पूर्व अधिकारी | जसवन्त सिंह |
उत्तराधिकारी | मनमोहन सिंह |
कार्यकाल 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 | |
प्रधान मंत्री | ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा |
पूर्व अधिकारी | जसवन्त सिंह |
उत्तराधिकारी | इन्द्र कुमार गुजराल |
कार्यकाल 30 नवम्बर 2008 – 31 जुलाई 2012 | |
प्रधान मंत्री | मनमोहन सिंह |
पूर्व अधिकारी | शिवराज पाटिल |
उत्तराधिकारी | सुशील कुमार शिंदे |
कार्मिक राज्य मन्त्री | |
कार्यकाल 26 दिसम्बर 1985 – 2 दिसम्बर 1989 | |
प्रधान मंत्री | राजीव गांधी |
पूर्व अधिकारी | कामाख्या प्रसाद सिंह देव |
उत्तराधिकारी | मार्गरेट अल्वा |
जन्म | 16 सितम्बर 1945 शिवगंगा जिला, भारत |
राजनैतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
अन्य राजनैतिक सहबद्धताएं |
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (2004 – वर्तमान) |
जीवन संगी | नलिनी चिदम्बरम |
संतान | कार्ति |
विद्या अर्जन | मद्रास विश्वविद्यालय हार्वर्ड विश्वविद्यालय |
वेबसाइट | निजी जालस्थल |
राजनैतिक जीवन
चिदम्बरम अब तक लोकसभा में 7 बजट प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन में वित्त मन्त्री के नाते उन्होंने 5 बजट प्रस्तुत किए हैं।
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.