Loading AI tools
भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पंजाब नैशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को १९ मई, १८९४ को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है और भारत के ७६४ शहरों में इसकी लगभग ४,५०० शाखायें हैं। इसके लगभग ३७ लाख ग्राहक हैं। बैंकर अल्मानेक लंदन के अनुसार यह बैंक दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में २४८वें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष २००७ में, बैंक की कुल आस्तियां ६० अरब अमेरिकी डॉलर थीं। पंजाब नैशनल बैंक का ब्रिटेन में एक बैंकिंग सहायक उपक्रम है, साथ ही हांगकांग और काबुल में शाखाएं हैं और अल्माटी, शंघाई और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (मार्च 2021) स्रोत खोजें: "पंजाब नैशनल बैंक" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कंपनी प्रकार | सार्वजनिक (BSE, NSE:PNB) |
---|---|
उद्योग | बैंकिंग बीमा पूंजी बाजार और संबद्ध उद्योग |
स्थापित | लाहौर, १८९५ |
स्थापक | लाला लाजपत राय |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
प्रमुख लोग | के. सी. चक्रवर्ती |
उत्पाद | ऋण, क्रेडिट कार्ड, बचत, निवेश के साधन, बीमा आदि. |
आय | २.३२ अरब अमरीकी डॉलर (२००५) |
वेबसाइट | www.pnbindia.com |
अविभाजित भारत के लाहौर शहर में 1894 में स्थापित पंजाब नैशनल बैंक को ऐसा पहला भारतीय बैंक होने का गौरव प्राप्त है जो पूर्णत: भारतीय पूँजी से प्रारम्भ किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक का राष्ट्रीयकरण 13 अन्य बैंकों के साथ जुलाई, 1969 में हुआ। अपनी छोटी सी शुरुआत से आगे बढते हुए पंजाब नैशनल बैंक आज अपने आकार तथा महत्ता में काफी आगे बढ़ गया है और वह भारत में प्रथम पंक्ति का बैंकिंग संस्थान बन गया है।
मैं0 बहरीन एक्सचेंज कं., कुवैत, मैं0 बहरीन फाइनैंस कं., बहरीन, मै0 थामस कुक एल रोस्टामनि एक्सचेंज कं., दुबई, यूएई तथा मै0 मुसन्दम एक्सचेंज, रुवी, सल्तन्त ऑफ ओमान से रुपया में आहरण सुविधा व्यवस्था।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.