नागोया

जापान का नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

नागोयाmap

नागोया (名古屋) जापान के चूबु क्षेत्र में सबसे बड़ा शहर है। यह जापान का तीसरा सबसे बड़ा निगम शहर और चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी क्षेत्र है। यह प्रशांत तट पर केंद्रीय होन्शू पर स्थित है। यह आइची प्रांत की राजधानी, और टोक्यो, ओसाका, कोबे, योकोहामा, चीबा, और किताक्यूशु के साथ जापान के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। यह जापान के तीसरे सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र का केन्द्र भी है, जिसे चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। 2015 तक, चुक्यो महानगरीय क्षेत्र के 9.10 मिलियन लोगों में से 2.28 मिलियन लोग इस शहर में रहते थे।[3]

सामान्य तथ्य नागोया 名古屋, देश ...
नागोया
名古屋
मनोनीत शहर
नागोया शहर[1]
Thumb
Thumb
ध्वज
Thumb
लोगो
Thumb
Location of Nagoya in Aichi Prefecture
देश जापान
क्षेत्रचूबु (तोकाई)
प्रांतआइची प्रांत
शासन
  महापौरताकाशी कौवामुरा
क्षेत्रफल
  मनोनीत शहर326.43 किमी2 (126.04 वर्गमील)
जनसंख्या (2015)
  मनोनीत शहर22,83,289 (तीसरा)
  महानगर91,07,414 (तीसरा)
समय मण्डलजापान मानक समय (यूटीसी+9)
दुरभाष052-972-2017
वेबसाइटwww.city.nagoya.jp
[2]
बंद करें

भूगोल

Thumb
माउंट संपो और माउंट योरो से नोबी मैदान, किसो नदी और नागोया का दृश्य

नागोया बर्फिली खाड़ी के उत्तर में नोबी मैदान पर स्थित है। बाढ़ से बचने लिए शहर को पठारी क्षेत्र पर बसाया गया था। इस क्षेत्र के मैदान देश के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। शहर की सीमा के साथ किसो नदी पश्चिम की ओर बहती है, और शोनी नदी उत्तर-पूर्व से आकर निशी वार्ड से खाड़ी की ओर दक्षिणी दिशा में मुड़ जाती है। मानव निर्मित होरी नदी का निर्माण 1610 में एक नहर के रूप में किया गया था। यह शोनी नदी प्रणाली के रूप में, उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है। नदी के द्वारा दुरदराज के इलाकों तक आवागमन और व्यापार होता हैं। शहर को जापान के केंद्र में स्थिति होने से इसे आर्थिक और राजनीतिक रूप से विकसित होने में सहायता मिली हैं।

नागोया में गर्म गर्मियों और ठंडी सर्दियों के साथ एक आर्द्र उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु (कोपेन जलवायु वर्गीकरण) है। गर्मियों में सर्दियों की अपेक्षा ज्यादा बारिश होती है, हालांकि बारिश पूरे साल होती रहती है।

जनसांख्यिकी

1889 में किए गए सबसे प्रारंभिक जनगणना के अनुसार शहर कि आबादी 1,57,496 थी। 1934 में आबादी 10 लाख तक पहुंच गई और दिसंबर 2010 तक 2,259,993 की अनुमानित आबादी थी, जिसमें जनसंख्या घनत्व 6,923 प्रति कि.मी.2 था। इसके साथ ही दिसंबर 2010 तक अनुमानित 1,019,859 घरों कि संख्या थी। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में 153,370 घरों कि संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।[4]

शहर का क्षेत्रफल 326.45 वर्ग किलोमीटर (126.04 वर्ग मील) है। इसकी महानगरीय क्षेत्र मी और जीफू प्रान्तों में फैली हुई है, जिसमें लगभग 90 लाख लोगों की कुल आबादी है, जोकि ओसाका और टोक्यो के बाद सबसे ज्यादा आबादी है।

अर्थव्यवस्था

नागोया, ग्रेटर नागोया का केंद्र है, जो जापान के 2003 के व्यापार अधिशेष का लगभग 70 प्रतिशत अर्जित करता है।

नागोया का मुख्य उद्योग, मोटर वाहन है। टोयोटा की लक्ज़री ब्रांड लेक्सस, डेन्सो, ऐसिन सिकी कं, टोयोटा इंडस्ट्रीज, जेटीकेटीटी और टोयोटा बोशोकू का मुख्यालय नागोया या उसके पास ही स्थित है। मित्सुबिशी मोटर्स का अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) विभाग नागोया के पास ओकाज़ाकी उपनगर में स्थित है।

औद्योगिकीकरण के बाद से विमानन का इतिहास ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। युद्ध के दौरान मित्सुबिशी ए6एम ज़ीरो लड़ाकु विमान का निर्माण नागोया में ही हुआ था। अभी भी यहाँ मित्सुबिशी के कई लड़ाकु विमानों का निर्माण करता हैं। मित्सुबिशी क्षेत्रीय जेट (एमआरजे) विमान का निर्माण हवाई अड्डे से सटे कारखाने में किया जाता है।[5] एमआरजे मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज और टोयोटा के बीच एक साझेदारी के तौर पर बनाया गया है।[6] इसकी की पहली उड़ान 11 नवंबर, 2015 को थी।[7][8]

चित्र दीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.