देवजी पटेल

भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

देवजी पटेल

देवजी पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ, उद्यमी तथा वर्तमान भाजपा से लोकसभा सांसद है। वे प्रथम बार आम चुनाव, 2009 में जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। देवजी पटेल ने 2014 के भारतीय आम चुनाव में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री व जालौर लोकसभा क्षेत्र से 3 बार सांसद रहे बूटा सिंह को शिकस्त दी [1]और लोस चुनाव 2019 में भी क्रमशः जीत दर्ज ।

सामान्य तथ्य देवजी पटेल (देवजी भाई एम पटेल), उत्तरा धिकारी ...
देवजी पटेल (देवजी भाई एम पटेल)
Thumb

कार्यकाल
2009 - 2024
उत्तरा धिकारी लुम्बाराम चौधरी
चुनाव-क्षेत्र जालोर- सिरोही

जन्म 25 सितम्बर 1976 (1976-09-25) (आयु 48)
जाजुसन , सांचोर
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी इंद्रादेवी पटेल (वि.1999)
बंद करें

देवजी 2009, 2014 एवं 2019 लोकसभा के तीनों चुनावों में लगातार विजयी हुए है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने लुम्बाराम चौधरी को जालोर सिरोही से सांसद का टिकट दिया।


व्यक्तिगत जीवन

देवजी भाई पटेल का जन्म २५ सितम्बर १९७६ को राजस्थान के जिले जालौर में जाजुसन सांचोर में हुआ। उनके पिता मानसिंगराम चौधरी तथा माता मीरा देवी है। वे पिछड़ा वर्ग की (कलबी) आँजणा जाति से ताल्लुक रखते है। उनका विवाह २८ अप्रैल १९९९ को इंद्रा देवी से हुआ।। जिससे उनके १ पुत्र और एक पुत्री हैं।[2]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.