Loading AI tools
हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
दि अटैक्स ऑफ 26/11 2013 की हिन्दी वृत्त-चित्र नाटक फ़िल्म है[10][11][12] जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है और २००८ के मुंबई हमले पर आधारित है।[13] फ़िल्म कलाकार संजीव जायसवाल ने अपनी प्रथम फ़िल्म में कला निर्देशक उदय सिंह के साथ अजमल क़साब का अभिनय किया है। फ़िल्म में नाना पाटेकर केन्द्रिय भूमिका में हैं। इसका 7 मिनट का प्रोमो 23 नवम्बर 2012 को जारी किया गया।[14][15] विश्वस्तर पर फ़िल्म 1 मार्च 2013 को जारी की गई।[16][17][18]
दि अटैक्स ऑफ 26/11 | |
---|---|
निर्देशक | राम गोपाल वर्मा[1] |
लेखक |
राम गोपाल वर्मा रौमेल रॉडरिग्स[2] |
निर्माता | पराग संघवी[3] |
अभिनेता |
नाना पाटेकर[4] संजीव जयसवाल[5] |
निर्माण कंपनी |
अलुम्ब्रा एंटरटेन्मेंट |
वितरक | इरोज इंटरनेशनल |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
116 मिनट[6] |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹30 करोड़ (US$4.38 मिलियन)[7] |
कुल कारोबार | ₹32 करोड़ (US$4.67 मिलियन) (worldwide)[8][9] |
फ़िल्म का प्रहम दृश्य 17 जनवरी 2013 को जारी किया गया।[19][20] केन्द्रिय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने फ़िल्म को 'केवल वयस्क' प्रमाण पत्र के साथ पारित किया।[21]
दि अटैक्स ऑफ 26/11 में मुंबई के संयुक्त कमिश्नर राकेश मारिया (नाना पाटेकर) की नज़र से मुंबई हमले की घटना दिखाती है। एक समिति के सामने संयुक्त कमिश्नर 26 नवम्बर की रात को हुई वारदात को याद करते हैं जिसका नतीजा अजमल कसाब (संजीव जायसवाल) की फांसी पर जाकर खत्म होता है।
फ़िल्म में चार गाने हैं। राम गोपाल वर्मा ने फ़िल्म के तेलुगू संस्करण में 'नेथुट्टी रुचि मारिगिंदा' नामक गीत गाया है।[24]
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
---|---|---|---|---|
1. | "मौला मौला" | इरशाद कामिल | सुखविंद्र सिंह, रूशिन दलाल | |
2. | "आतंकी आये" | जसप्रीत जस्ज़ | श्रेया घोषाल, शबाब सब्री, अमन त्रिखा | |
3. | "खून खराबा तबाही" | राशिद इक़बाल | चैत्र अम्बाडीपुडी | |
4. | "रघुपति राघव" | इरशाद कामिल | ||
5. | "नज़म ट्रेक 26/11" | लियाकत जाफरी | चोरस |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.