डॉ. आंबेडकर नगर
यहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था और यह एक ऐतिहासिक छावनी भी है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
डॉ. आंबेडकर नगर (Dr. Ambedkar Nagar), जिसका भूतपूर्व नाम महूँ (Mhow) था, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में स्थित एक नगर है। यहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था और यह एक ऐतिहासिक छावनी भी है।[1][2]
डॉ. आंबेडकर नगर Dr. Ambedkar Nagar महूँ | |
---|---|
![]() डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक | |
निर्देशांक: 22.55°N 75.76°E | |
जिला | इंदौर जिला |
प्रांत | मध्य प्रदेश |
देश | भारत |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 85,023 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिंदी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरण
डॉ. आंबेडकर नगर मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के इंदौर जिले का एक छोटा सा छावनी कस्बा है। यह मुंबई-आगरा रोड पर इंदौर शहर के दक्षिण में 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि है। सन् 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर का नाम बदलकर डॉ. आंबेडकर नगर रख दिया गया है। महू में भारतीय थलसेना के कई इकाइयाँ है। यहाँ पर इंफैंट्री स्कूल, सेना का संचार प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (MCTE) और थलसेना का युद्ध महाविद्यालय स्थित हैं। तथा यहाँ विश्व प्रसिद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय सामाजिक शोध संस्थान है। वे बंगाली समाज के थे और बंगला भाषा का अच्छा ग्यान था |
इन्हें भी देखें
संदर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.