Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
टोनी क्रूस (अंग्रेज़ी: Toni Kroos) एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर हैं जो ला लीगा क्लब रियल मैड्रिड के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। उन्हें सर्वकालिक श्रेष्ठतम मिडफील्डरों में से एक माना जाता है।[4][5][6][7] वह फुटबॉल मैदान पर अपने रचनात्मकता, पासिंग, क्रॉसिंग और सेट-पीस क्षमता के लिए जाने जाते हैं।[8]
2018 में रियल मैड्रिड के साथ क्रूस | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
नाम | टोनी क्रूस[1] | ||
जन्म तिथि | 4 जनवरी 1990[2] | ||
जन्म स्थान | जर्मनी | ||
कद | 1.83 मीटर[3] | ||
खेलने की स्थिति | मिडफील्डर | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | रियल मैड्रिड | ||
नम्बर | 8 |
क्रूस ने अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत बायर्न म्यूनिख के लिए खेलकर की जहाँ उन्होंने 2007 में 17 साल की उम्र में पदार्पण किया। बायर्न के साथ क्रूस ने लगातार दो लीग खिताब (कुल तीन खिताब), एक यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब और दो डीएफबी-पोकल खिताब जीते तथा उन्हें तीन बार सीज़न की लीग टीम में शामिल किया गया। 2014 में वह €2.5 करोड़ के हस्तांतरण के साथ रियल मैड्रिड में शामिल हो गए।[9]
मैड्रिड में क्रूस ने सोलह ट्रॉफियां जीतीं, जिनमें तीन ला लीगा खिताब और चार यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब शामिल थे। उन्होंने 2016 और 2018 से लगातार तीन खिताब जीता और हर बार उन्हें सीज़न की टीम में चुना गया। उन्हें तीन बार फीफप्रो वर्ल्ड 11 और यूईएफए टीम ऑफ द ईयर तथा दो बार लीग की टीम ऑफ द सीजन में चुना गया।[10][11] उन्हें 2018 में जर्मन फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया था।
उन्होंने 2010 में 20 साल की उम्र में जर्मनी के लिए पदार्पण किया। क्रूस ने जर्मनी को 2014 फीफा विश्व कप जीतने में मदद की जहां उन्होंने गोल करने में सबसे ज्यादा सहायता की थी। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें ऑल-स्टार टीम और ड्रीम टीम में शामिल किया गया तथा जर्मन प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने यूरो 2020 से जर्मनी के बाहर हो जाने के बाद 2021 में अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा कर दी।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.