Loading AI tools
नई दिल्ली में खेल मैदान विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर २०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं,[2] जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है।
स्थान | नयी दिल्ली, भारत |
---|---|
खोला गया | १९८२ |
स्वामित्व | भारतीय ओलंपिक संघ |
संचालक | भारतीय ओलंपिक संघ |
सतह | घास |
क्षमता | ६०,०००[1] |
किराएदार | |
२०१० राष्ट्रमंडल खेल |
स्टेडियम का निर्माण सन १८८२ में नौंवे एशियाई खेलों के आयोजन के लिए किया गया था। यहां इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह के अतिरिक्त एथेलेटिक्स स्पर्धायें भी आयोजित की गयी थीं।
सन १९८९ में इस स्टेडियम में एशियाई एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कुल २२ पदक जीतकर भारत दूसरे स्थान पर रहा था।
इस स्टेडियम में आज तक सिर्फ दो क्रिकेट मुकाबले खेले गये हैं, जिनमे से एक सन १८८४ में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और दूसरा सन १९९१ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला था। केप्लर वैसल्स ने इन दोनो मुकाबलों में भाग लिया था लेकिन, दोनों बार वो अलग अलग देशों की ओर से खेले थे। पहले मुकाबले में उन्होने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुये १०७ न बनाये जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होनें दक्षिण अफ्रीका की पारी में ९० रनों का योगदान दिया।
सन २०१० में ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर के मध्य आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की कुछ खेल स्पर्धाओं के अलावा इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह भी इसी स्टेडियम में किए गए। इन खेलों के लिए इस स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है। जिसमें भ्रष्टाचार के होने की बात बतायी गई है।[3] [4][5][6][7]
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की दर्शक क्षमता ६०,००० दर्शकों की है जो इसे भारत का तीसरा और विश्व का ५१वां सबसे बड़ा स्टेडियम बनाती है। २०१० में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया गया है और इसके कारण इसकी दर्शक क्षमता अपनी मूल क्षमता ७८,००० से घटकर ६०,००० रह गयी है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.