Loading AI tools
भारतीय लेखक विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
चेतन भगत[1] उच्चारण सहायता·सूचना (जन्म २२ अप्रैल १९७४), मशहूर उपन्यास लेखक हैं। उनके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे।[2] उनकी पहली उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी।[3][4] गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं। चेतन भगत ने अपनी जिन्दगी के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष अहमदाबाद में बिताए थे। उन्होंने यहाँ के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढाई की थी। चेतन भगत २००८ में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म हैलो के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं, जो उन्ही के उपन्यास "वन नाईट एट दी कॉल सेंटर" पर आधारित है। लगभग ११ वर्ष हांगकांग में रहने के बाद इन्होने २००८ में मुंबई में आकर रहने का फैसला लिया।
चेतन भगत | |
---|---|
जन्म | 22 अप्रैल 1974 चांदपुर, भारत |
पेशा | लेखक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उच्च शिक्षा | आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुआं आई.आई.टी. दिल्ली आई.आई.एम. अहमदाबाद |
विधा | उपन्यास |
उल्लेखनीय कामs | फाइव प्वाइंट समवन द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ |
जीवनसाथी | अनुषा भगत |
बच्चे | 2 |
वेबसाइट | |
http://www.chetanbhagat.com |
इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं (Dhuala Kuan), नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (१९७८-१९९१) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी, नई दिल्ली (१९९१-१९९५) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया।
उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि "हिन्दी के पाठकों तक पहुंचना बहुत ज़रूरी है, अगर मैं उन तक नही पहुँचता हूँ तो मैं एक भारतीय लेखक नही हूँ"[5] चेतन भगत को किशोरवस्था का आइकन माना जाता हे। यह मुख्य अंग्रेज़ी और हिन्दी समाचार पत्रों के लिए कालम भी लिखते है। यह कालम राष्ट्रीय हित पर ध्यान देता हे।
जाने माने हिन्दी फिल्म निर्माता, निर्देशक राजकुमार हिरानी इस किताब पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखेंगें ।
उनकी तीनों पुस्तकों, फाइव प्वाइंट समवन,वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर और द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ्, को हिन्दी में अनुवादित कर दिया गया है, ये अनुवादित संस्करण भी हिन्दी किताबों में बिक्री के शीर्ष पर हैं[6], प्रथम माह में ३०००० पुस्तकें बेच कर इन्होने कीर्तिमान बनाया[7].. 'फाइव प्वाइंट समवन' और 'वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर' का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने और 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ' का डायमण्ड पाकेट बुक्स ने किया है।।[8] अनुवादित संस्करण अक्टूबर २००८ में प्रकशित हुए थे।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.