Loading AI tools
किर्गिस्तान का प्रांत विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
चुय प्रांत (किरगिज़: Чүй областы, अंग्रेज़ी: Chuy Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का सबसे उत्तरतम प्रांत है। इस प्रांत का प्रशासनिक केंद्र बिश्केक है जो किर्गिज़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी भी है, लेकिन सन् २००३ से मई २००६ तक तोकमोक शहर चुय प्रांत की राजधानी रहा था। बिश्केक भौगोलिक रूप से इस प्रांत के क्षेत्र में आता है हालाँकि प्रशासनिक दृष्टि से अलग है। इस प्रांत का नाम चुय नदी से आया है। किर्गिज़स्तान का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी है लेकिन चुय प्रांत का उत्तरी भाग मैदानी और बहुत उपजाऊ है, जिस से यहाँ कृषि विस्तृत ढंग से होती है।[1]
चुय प्रांत का उत्तरी इलाक़ा एक कृषि-प्रधान मैदानी क्षेत्र है जहाँ चुय नदी का पानी भी सिंचाई के लिए उपलब्ध है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की विशेष काले रंग की अत्यंत उपजाऊ मिटटी का फ़ायदा उठाने के लिए यहाँ बहुत से कृषि-सम्बन्धी उद्योग भी लगाए गए। पूरे सोवियत संघ से बहुत से समुदाय के लोग यहाँ आ बसे, जिस वजह से यहाँ के लोग किर्गिज़स्तान के अन्य भागों के मुक़ाबले अधिक विविध हैं। इस प्रांत में किरगिज़ लोगों के साथ-साथ रूसी, यूक्रेनी, जर्मन, कोरियाई और अन्य जातियों के लोग बसते हैं। चुय प्रांत के दक्षिणी भाग में किरगिज़ आला-तू के पहाड़ हैं जो तलास प्रांत की सीमा पर भी लगे हुए हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.