शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

चक्रवात

प्राकृतिक घटना विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

चक्रवात
Remove ads

मौसम विज्ञान में चक्रवात (cyclone) न्यून वायुमंडलीय दाब के चारों तरफ घूमने वाली विशाल वायुसंहति है। उपर से देखने पर चक्रवात उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त (घड़ी की दिशा के विपरीत) तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिणावर्त (घड़ी की दिशा में) होते हैं।[1][2] चक्रवातों को निम्न दाब क्षेत्र के चारों तरफ अंदर की तरफ सर्पिलाकार पवन प्रवाह के रूप में समझा जाता है।[3][4] सब्से बड़े निम्न-दाब वाले निकायों में ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स) और बड़े पैमाने (सिनोप्टिक मापनी) पर बहिरुष्णकटिबंधीय चक्रवात होते हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवात और उपोष्णकटिबंधीय चक्रवात जैसे गर्म क्षेत्रों वाले चक्रवातों का मापन भी सिनोप्टिक मापनी में करते हैं।[5] मेसोसायक्लोन, बवंडर और आंधी-बगुला (धूलबवंडर) को मेसोस्कैल (मध्य मापक्रम) पर रखा जाता है।[6]

Thumb
आइसलैण्ड के निकट एक बहिरुष्णकटिबंधीय चक्रवात
Remove ads

मध्य मापक्रम

निम्नलिखित प्रकार के चक्रवातों को सिनोप्टिक मापनी पर नहीं पहचाना जाता।

मेसोचक्रवात

मेसोचक्रवात हवा का एक भ्रमिल होता है जिसका व्यास 2.0 किलोमीटर (1.2 मील) से 10 किलोमीटर (6.2 मील) तक होता है।[7]हवा एक उर्ध्वाधर अक्ष के चारों तरफ घूर्णन करती हुई उपर उठती है, उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में यह सामान्यतः न्यूनदाब क्षेत्रों के समान दिशा में ही घूर्णन करते हैं।[8]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading content...
Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads