Loading AI tools
पंजाबी भाषा लिखने के लिए प्रयुक्त होने वाली लिपि विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गुरमुखी लिपि (ਗੁਰਮੁਖੀ ਲਿੱਪੀ) एक लिपि है जिसमें पंजाबी भाषा लिखी जाती है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (मई 2016) स्रोत खोजें: "गुरमुखी लिपि" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
गुरुमुखी का अर्थ है गुरुओं के मुख से निकली हुई। अवश्य ही यह शब्द ‘वाणी’ का द्योतक रहा होगा, क्योंकि मुख से लिपि का कोई सम्बन्ध नहीं है। किन्तु वाणी से चलकर उस वाणी कि अक्षरों के लिए यह नाम रूढ़ हो गया। इस प्रकार गुरूओं ने अपने प्रभाव से पञ्जाब में एक भारतीय लिपि को प्रचलित किया। वरना सिन्ध की तरह पञ्जाब में भी फ़ारसी लिपि का प्रचलन हो रहा था और वही बना रह सकता था।
इस लिपि में ३ स्वर और ३२ व्यञ्जन हैं। स्वरों के साथ मात्राएँ जोड़कर अन्य स्वर बना लिए जाते हैं। इनके नाम हैं ऊड़ा, आया, ईड़ी, सासा, हाहा, कका, खखा इत्यादि। अन्तिम अक्षर ड़ाड़ा है। छठे अक्षर से कवर्ग आरम्भ होता है और शेष अक्षरों का (व) तक वही क्रम है जो देवनागरी वर्णमाला में है। मात्राओं के रूप और नाम इस प्रकार हैं। ट के साथ (मुक्ता), टा (कन्ना), टि (स्यारी), टी (बिहारी), ट (ऐंक ड़े), ट (दुलैंकड़े), टे (लावाँ), टै (दोलावाँ), (होड़ा), (कनौड़ा), (टिप्पी), ट: (बिदै)। इस वर्णमाला में प्राय: संयुक्त अक्षर नहीं हैं। यद्यपि अनेक संयुक्त ध्वनियाँ विद्यमान हैं।
गुरमुखी लिपि में ३५ वर्ण होते हैं। पहले तीन वर्ण विशेष हैं क्योंकि वे स्वर वर्णों के आधार होते हैं। केवल ऐड़ा को छोड़कर बाकी पहले तीन वर्ण अकेले कहीं नहीं प्रयुक्त होते। विस्तार से समझने के लिए स्वर वर्ण को देखें।
ਕ --- क |
ਚ --- च |
ਟ --- ट |
ਤ --- त |
ਪ --- प |
ਯ --- य |
ਸ਼ --- श |
਼ --- ़ |
ਅ --- अ |
੦ --- ० |
कृपया ध्यान दें कि अक्षर–रूप मिलने के होते हुए भी पञ्जाबी द्वारा गुरमुखी और हिन्दी द्वारा देवनागरी के प्रयोग में कुछ महत्वपूर्ण अन्तर हैं:
नाम | उच्चारण | नाम | उच्चारण | नाम | उच्चारण | नाम | उच्चारण | नाम | उच्चारण | |||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ੳ | ऊड़ा | ਅ | ऐड़ा | अ | ੲ | ईड़ी | ਸ | सस्सा | स | ਹ | हाहा | ह | ||
ਕ | कक्का | क | ਖ | खक्खा | ख | ਗ | गग्गा | ग | ਘ | कह्ग्गा (घग्गा) | घ | ਙ | ङंङा | ङ |
ਚ | चच्चा | च | ਛ | छच्छा | छ | ਜ | जज्जा | ज | ਝ | चह्ज्जा (झज्जा) | झ | ਞ | ञईया | ञ |
ਟ | टैंका | ट | ਠ | ठठ्ठा | ठ | ਡ | डड्डा | ड | ਢ | टह्ड्डा (ढड्डा) | ढ | ਣ | णाह्णा (णाहणा) | ण |
ਤ | तत्ता | त | ਥ | थत्था | थ | ਦ | दद्दा | द | ਧ | धद्दा | ध | ਨ | नन्ना | न |
ਪ | पप्पा | प | ਫ | फफ्फा | फ | ਬ | बब्बा | ब | ਭ | पह्ब्बा (भब्बा) | भ | ਮ | मम्मा | म |
ਯ | यईआ/यईया (यय्या) | य | ਰ | रारा | र | ਲ | लल्ला | ल | ਵ | वाह्वा(वाहवा) | व | ੜ | राह्ड़ा | ड़ |
गुरमुखी लिपि की यूनिकोड रेंज U+0A00 से U+0A7F तक है। गुरमुखी के लिए यूनिकोड का प्रयोग शुरु हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। पंजाबी के ज्यादातर जालघरों ने अभी यूनिकोड नहीं अपनाया है।
Gurmukhi[1] Unicode.org chart (PDF) | ||||||||||||||||
0 | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | A | B | C | D | E | F | |
U+0A0x | ਁ | ਂ | ਃ | ਅ | ਆ | ਇ | ਈ | ਉ | ਊ | ਏ | ||||||
U+0A1x | ਐ | ਓ | ਔ | ਕ | ਖ | ਗ | ਘ | ਙ | ਚ | ਛ | ਜ | ਝ | ਞ | ਟ | ||
U+0A2x | ਠ | ਡ | ਢ | ਣ | ਤ | ਥ | ਦ | ਧ | ਨ | ਪ | ਫ | ਬ | ਭ | ਮ | ਯ | |
U+0A3x | ਰ | ਲ | ਲ਼ | ਵ | ਸ਼ | ਸ | ਹ | ਼ | ਾ | ਿ | ||||||
U+0A4x | ੀ | ੁ | ੂ | ੇ | ੈ | ੋ | ੌ | ੍ | ||||||||
U+0A5x | ੑ | ਖ਼ | ਗ਼ | ਜ਼ | ੜ | ਫ਼ | ||||||||||
U+0A6x | ੦ | ੧ | ੨ | ੩ | ੪ | ੫ | ੬ | ੭ | ੮ | ੯ | ||||||
U+0A7x | ੰ | ੱ | ੲ | ੳ | ੴ | ੵ | ||||||||||
टिप्पणी
|
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.