Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
खेल खेल में 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।[1] यह रवि टंडन द्वारा निर्देशित है। इसमें ऋषि कपूर, राकेश रोशन और नीतू सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें आर॰ डी॰ बर्मन का संगीत मौजूद है जिसमें गुलशन बावरा ने बोल लिखें हैं। दो गीत विशेषकर लोकप्रिय हुए थे, "एक मैं और एक तू" और "खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे"। इफ़्तेख़ार नकरात्मक किरदार में है।
खेल खेल में | |
---|---|
खेल खेल में का पोस्टर | |
निर्देशक | रवि टंडन |
पटकथा | सचिन भौमिक |
निर्माता | रवि मल्होत्रा |
अभिनेता |
ऋषि कपूर, नीतू सिंह, राकेश रोशन |
संगीतकार | आर॰ डी॰ बर्मन |
प्रदर्शन तिथि |
1975 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
अजय (ऋषि कपूर) शिमला में एक कॉलेज में दाखिला लेता है जहाँ वह विक्रम (राकेश रोशन) के साथ हाथापाई करता है। बाद में वे दोनों सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं और उसके गिरोह में शामिल हो जाता है। उसी में शामिल निशा (नीतू सिंह) से उसको प्यार हो जाता है। इस गिरोह को एक-दूसरे के साथ शर्त लगाते हुए अजीब शरारतें करने के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में वह कॉलेज के सामने कंजूस घनश्याम दास जौहरी के साथ शरारत करते हैं।
अजय और निशा के साथ विक्रम ने एक पत्र भेजा जिसमें कहा गया कि उसे कुछ राशि की फिरौती देनी होगी अन्यथा उसे मार दिया जाएगा। घनश्यामदास डर के मारे फिरौती का भुगतान कर देता है। लेकिन उसकी हत्या हो जाती है और पुलिस को उसके शरीर के पास पत्र मिलता है। विक्रम तो मज़े में रहता लेकिन अजय और निशा चिंतित हो जाते हैं। लेकिन जब विक्रम की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो और चीजें खराब हो जाती हैं।
सभी गीत गुलशन बावरा द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "आये लो प्यार के दिन" | किशोर कुमार, आशा भोंसले | 4:52 |
2. | "एक मैं और एक तू" | किशोर कुमार, आशा भोंसले | 4:43 |
3. | "हमने तुमको देखा" | शैलेन्द्र सिंह | 4:29 |
4. | "खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे" | किशोर कुमार, आशा भोंसले | 5:09 |
5. | "सपना मेरा टूट गया" | आशा भोंसले, आर॰ डी॰ बर्मन | 5:51 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.