Loading AI tools
नेपालके राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म :२२ फ़रवरी १९५२) नेपाल के एक राजनेता हैं जो १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे।[1] वे नेपाल में 'के० पी० ओली' के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली वहाँ के प्रथम प्रधानमंत्री बने। ओलीटिक्स शब्द इनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के लिये प्रयुक्त होता है। [2][3][4]
श्रीमान् खड्ग प्रसाद शर्मा ओली | |
---|---|
आधिकारिक चित्र, 2018 | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 14 जुलाई 2024 | |
राष्ट्रपति | रामचन्द्र पौडेल |
पूर्वा धिकारी | पुष्पकमल दाहाल |
पद बहाल 15 फ़रबरी 2018 – १३ जुलाई २०२१ | |
राष्ट्रपति | विद्यादेवी भंडारी |
पूर्वा धिकारी | शेर बहादुर देउवा |
उत्तरा धिकारी | शेर बहादुर देउवा |
पद बहाल 12 अक्टूबर 2015 – 4 अगस्त 2016 | |
राष्ट्रपति | रामवरण यादव विद्यादेवी भण्डारी |
पूर्वा धिकारी | सुशील कोइराला |
उत्तरा धिकारी | पुष्पकमल दाहाल |
नेपाल के उप प्रधान मंत्री | |
पद बहाल 11 फ़रवरी 2014 – 10 अक्टूबर 2015 | |
जन्म | 22 फ़रवरी 1952 तेर्हथुम जिल्ला, नेपाल |
राजनीतिक दल | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट –लेनिनिस्ट) |
जीवन संगी | राधिका शाक्य |
धर्म | हिन्दू धर्म |
जालस्थल | kpsharmaoli |
खड्गप्रसाद ओली के जन्म २२ फ़रबरी १९५२ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था ।[5][6] उनके पिता पण्डित मोहन प्रसाद ओली तेर्हथुम जिला के निवासी थे । मोहन प्रसाद एक ज्योतिष भी थे । बाल्यकाल में ही उनकी माता का देहान्त हो गया था , इसलिये उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया था ।
इन्होंने कक्षा १० (स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट ) वर्ष १९७१ ई ० ( वि० सं० -२०२८ ) में उत्तीर्ण की। पढ़ने में कमज़ोर तथा राजनीति में अति सक्रिय होने के कारण आगे की औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके । ओली को हिंदी और नेपाली भाषाओँ की पुस्तकें पढ़ने में रूचि है ।
जुलाई २०१४ में ओली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट -लेनिनिस्ट ) के अध्यक्ष चुने गए। यह अधिकारी कैबिनेट में १९९४-१९९५ में गृह मंत्री बने। वर्ष २००६ में अंतरिम सरकार में उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री बने।[7] अक्टूबर २०१५ में सुशील कोइराला को पराजित कर नेपाल के प्रधान मंत्री बने। ओली को झापा ज़िले के कई संसदीय क्षेत्रों से साल 1991, 1994 और 1999 में संसद का सदस्य चुना गया। इसी ज़िले से 1966 में उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होने सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार के रूप में 2013 में संविधान सभा के चुनाव में झापा -७ सीट जीत ली। [2][8] ओली ४ फ़रवरी २०१४ को सी पी एन-यू एम एल के अध्यक्ष झलनाथ खनल को संसदीय दल के नेता के चयन में २३ मतों से पराजित कर संसदीय दल के नेता निर्वाचित हुए। [9]
प्रथम बार नेपाल में लोकतान्त्रिक संविधान लागू होने पर सी पी एन -यू एम एल के उम्मीदवार के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधान मंत्री निर्वाचित हुए। ओली को १४ राजनीतिक दलों के ३३७ सांसदों और एक निर्दलीय संसद का समर्थन प्राप्त था। इस निर्वाचन में ओली को ३३८ और सुशील कोइराला को २४९ मत प्राप्त हुए। [11]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.