कंगसाबती नदी
भारत में नदी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कंगसाबती नदी (Kangsabati River) या कांसाई नदी (Kansai River) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह छोटा नागपुर पठार में पुरुलिया ज़िले में झालदा के समीप स्थित मुरग्राम बस्ती के पास उत्पन्न होती है और बाँकुड़ा ज़िले व पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले से गुज़रकर दो शाखाओं में बंट जाती है। एक शाखा बंगाल की खाड़ी में बह जाती है, जबकि दूसरी केलेघाई नदी से संगम कर हल्दी नदी के नाम से जानी जाती है, जो आगे चलकर स्वयं हुगली नदी में विलय होती है।[1][2][3]
कंगसाबती नदी Kangsabati River / কংসাবতী নদী | |
मिदनापुर शहर के पास कंगसाबती नदी | |
देश | भारत |
---|---|
राज्य | पश्चिम बंगाल |
जिला | पुरुलिया, बाँकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर |
स्रोत | |
- स्थान | झालदा के समीप, छोटा नागपुर पठार, पुरुलिया ज़िला |
मुहाना | |
- स्थान | हल्दिया के समीप, बंगाल की खाड़ी में विलय |
लंबाई | 465.23 कि.मी. (289 मील) |
|
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.