Loading AI tools
बांग्लादेश की नदियाँ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कर्णफुली नदी (बांग्ला: কর্ণফুলি कोर्णोफूली), चटगाँव और चटगाँव पर्वतीय क्षेत्र की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बहती है। इसका उद्गम भारत के राज्य, मिजोरम, के लुशाई पर्वतों से होता है। इस नदी की चौड़ाई 667 मीटर (2,188 फुट) है और लम्बाई 270 किलोमीटर (170 मील) है। यह चटगाँव पर्वतीय क्षेत्र से होकर बहती है और अंतत: इसका विसर्जन बंगाल की खाड़ी में होता है। 1960 के दशक में कप्ताई क्षेत्र में कर्णफुली नदी पर एक बड़ा पनबिजली संयंत्र लगाया गया था। नदी के मुहाने पर बांग्लादेश का एक प्रमुख बंदरगाह चटगाँव बंदरगाह स्थित है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जनवरी 2018) स्रोत खोजें: "कर्णफुली नदी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.