औरैया जिला
उत्तर प्रदेश का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उत्तर प्रदेश का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
औरैया ज़िला (Auraiya district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला (जनपद) है। ज़िले का मुख्यालय औरैया है, जो प्राचीन काल में पांचाल राज्य में शामिल था। ज़िला मुख्यालय बनने से पूर्व यह इटावा ज़िले का तहसील मुख्यालय रहा है। यह ज़िला कानपुर मंडल के अंतर्गत है।[1][2][3]यह सेंगर राजपूतों की वीर स्थली है। सेंगर वंशीय कनारधनी महाराजाधिराज श्री विशोक देव का विवाह कन्नौज के सम्राट जयचंद गहरवार (राठौड़) की बहन देवकला से हुआ था। दहेज में यह पूरा क्षेत्र इन्हें प्राप्त हुआ था। यहाँ का प्रसिद्ध देवकली मंदिर भी इन्हीं ने अपनी पत्नी देवकली के नाम पर बनवाया था। यहाँ क्षत्रिय के बहुत से प्रसिद्ध गाँव हैं जिनमें अयाना, भरतौल, जसवंतपुर, भूरेपुर कलां, भूरेपुर खुर्द, सिखरना, फरिहा, आनेपुर, सेंगनपुर, बरबटपुर, रोशंगपुर,मानपुर, फफूंद,असेवा, भरसेन बहुत प्रसिद्ध गाँव है।
औरैया ज़िला Auraiya district | |
---|---|
उत्तर प्रदेश का ज़िला | |
फफूंद के समीप खेत | |
उत्तर प्रदेश में स्थिति | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
स्थापना | 17 सितम्बर 1997 |
मुख्यालय | औरैया |
तहसील अजीतमल | औरैया, बिधूना, दिबियापुर |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 2054 किमी2 (793 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 13,79,545 |
• घनत्व | 670 किमी2 (1,700 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 80.25% |
• लिंगानुपात | 864 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | auraiya |
इस जिले के उत्तर में कन्नौज जिला ,दक्षिण में यमुना नदी और जिला जालौन ,पूर्व में जिला कानपुर देहात तथा पश्चिम में जिला इटावा स्थित है। [4] औरैया जनपद मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 मुगल रोड पर स्थित है जो कि कानपुर महानगर से 105 किलोमीटर पश्चिम तथा इटावा जनपद मुख्यालय से 63 किलोमीटर पूर्व में है।
ज़िले में तीन तहसीलें हैं:
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.