वृहत त्वरित यातायात प्रणाली (चेन्नई)
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वृहत त्वरित परिवहन प्रणाली (एम.आर.टी.एस) चेन्नई शहर में बनी एक उत्थित रेल लाइन है, जो चेन्नई उपनगरीय रेलवे के अंतर्गत आती है। वर्तमान में यह लाइन चेन्नई बीच से वेलाचेरी तक बनी है। इसकी पूरी लंबाई २५ किलोमीटर है और इसमें १७ स्टेशन आते हैं। चेन्नई की शेष उपनगरीय रेलवे की भांति ही इसे भी दक्षिण रेलवे ही संचालित करता है।
चेन्नई एम.आर.टी.एस | |
---|---|
जानकारी | |
क्षेत्र | चेन्नई |
यातायात प्रकार | त्वरित परिवहन |
लाइनों की संख्या | 2 |
स्टेशनों की संख्या | 17 |
प्रचालन | |
प्रचालन आरंभ | १९९७ |
तकनीकी | |
प्रणाली की लंबाई | 27 km (17 मील) |
चेन्नई बीच - वेलाचेरी - सेंट थॉमस माउंट | |
---|---|
इस परियोजना के तीन चरण हैं, जिसमें से प्रथम और द्वितीय चरण पूर्ण हो चुके हैं। द्वितीय चरण का विस्तार और तृतीय चरण प्रगति पर है।
चरण | लंबाई (उत्थित) कि.मी | मार्ग | स्टेशन | लागत (आरंभिक अनुमान) करोड़ रु. | स्वीकृत | आरंभ | समाप्त |
---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रथम चरण | 8.55 (5.80) | चेन्नई बीच - तिरुमयिलै | 8 | 260 (53.46) | 1984 | १ नवम्बर १९९५ | १९ अक्टूबर १९९७ |
द्वितीय चरण | 11.16 (11) | तिरुमयिलै - वेलाचेरी | 9 | 665 (733.4) | 1998 | २६ जनवरी २०४ | १९ नवम्बर २००७ |
द्वितीय चरण विस्तार | 5 (5) | वेलाचेरी - सेंट थॉमस माउंट | 3 | (417) | 2007 | विस्तार. २००९-१० | |
तृतीय चरण | 16.76 (~10.76) | सेंट थॉमस माउंट- विल्लिवक्कम | 10 | रद्द किया, चेन्नई मेट्रो के कारण | - | - |
स्रोत:सी.एम.डी.ए
गलियारा १: चेन्नई बीच — सेंट थॉमस माउंट [२७ कि.मी.]
गलियारा २: तिरुवन्मियूर — मामल्लपुरम
एम.आर.टी.एस गलियारे को तिरुवन्मियूर से मामल्लपुरम तक विस्तार करने की योजना बनायी गयी है।[1]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.