आदेश श्रीवास्तव (4 सितंबर 1964 - 5 सितंबर 2015) संगीतकार और भारतीय संगीत के गायक थे। अपने करियर के दौरान, उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिये पार्श्व संगीत को मिलाकर 100 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। 51 वर्ष होने के एक दिन बाद, वह कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर की वजह से हमारे बीच नहीं रहे।
करियर
आदेश श्रीवास्तव को 1993 में फिल्म कन्यादान के साथ अपना पहला बड़ा काम मिला। इस फिल्म में गाए गए गायकों में से लता मंगेशकर ने उनका पहला गीत - ओह सजना दिलबर उदित नारायण के साथ गाया। ये रेडियो पर लोकप्रिय हो गया। लेकिन फिल्म और बाकी के गाने अनजान रहे थे। जाने तमन्ना के साथ भी यही बात हुई, लेकिन उन्होंने आओ प्यार करें के साथ वापसी की। इस फिल्म के गीत लोकप्रिय रहे थे।
आदेश श्रीवास्तव का विवाह संगीतकार जोड़ी जतिन और ललित पंडित और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित की अभिनेत्री बहन विजयता पंडित से हुआ था। उनके दो बेटे हैं, अनिवेश और अवितेश।[1]
फिल्मों की सूची
वर्ष | फिल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1994 | आओ प्यार करें | |
1995 | सौदा | |
वीरगति | ||
1996 | शस्त्र | |
दिल तेरा दीवाना | ||
अपने दम पर | ||
1997 | सलमा पे दिल आ गया | |
राजा की आयेगी बारात | ||
भाई भाई | ||
1998 | दीवाना हूँ पागल नहीं | |
ज़ुल्म-ओ-सितम | ||
अंगारे | ||
1999 | बड़े दिलवाला | |
लाल बादशाह | ||
इन्टरनेशनल खिलाड़ी | ||
दहक | ||
2000 | जोरू का गुलाम | |
तरकीब | ||
कुंवारा | ||
शिकारी | ||
2001 | उलझन | |
बस इतना सा ख्वाब है | ||
दीवानापन | ||
दिल ने फिर याद किया | ||
2002 | आँखें | |
जुनून | ||
2003 | काश आप हमारे होते | |
चलते चलते | ||
बाग़बान | ||
सूर्या | ||
2004 | सत्य बोल | |
दीवार | ||
देव | ||
2005 | अपहरण | |
फैसला | ||
हुस्न | ||
2006 | चिंगारी | |
सावन | ||
अलग | ||
सैंडविच | ||
बाबुल | ||
दिल से पूछ... किधर जाना है | ||
रहगुज़र |
सन्दर्भ
Wikiwand in your browser!
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.