अभिषेक शर्मा

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (जन्म: 2000) विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

अभिषेक शर्मा (जन्म ०४ सितंबर २००० ई ) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है।[1] इन्होंने २५ फरवरी २०१७ को २०१६-१७ विजय हजारे ट्रॉफी में [2] पंजाब के लिए अपने लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की। इन्होंने ६ अक्टूबर २०१७ को रणजी ट्रॉफी 2017-18 में पंजाब के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेला था। दिसंबर २०१७ में, उन्हें न्यूजीलैंड में आयोजित 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।[3] इन्होंने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ४६ रनों की नाबाद पारी खेली थी। अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स से अपना आईपीएल का डेब्यू किया था. जब की 2018 में अभिषेक को सनराइज़र्स हैदराबाद ने खरीद लिए अब अभिषेक सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल खेल रहे है।[4]

सामान्य तथ्य व्यक्तिगत जानकारी, पूरा नाम ...
अभिषेक शर्मा
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम अभिषेक शर्मा
जन्म 4 सितम्बर 2000 (2000-09-04) (आयु 24)
अमृतसर, पंजाब, भारत
बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैली स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स
भूमिका हरफनमौला खिलाड़ी
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2018- दिल्ली डेयरडेविल्स
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, १४ मई २०१८
बंद करें

अंतर्राष्ट्रीय करियर

शनिवार, 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20I में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद, युवा अभिषेक शर्मा का पहला टी20I शतक रविवार, 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I में आया।

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.