Loading AI tools
1973 की रघुनाथ झलानी की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
अनामिका 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन रघुनाथ झलानी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में संजीव कुमार और जया भादुड़ी हैं। यह फिल्म संगीतकार राहुल देव बर्मन और गीतकार मजरुह सुल्तानपुरी के यादगार गीतों के साथ, जैसे किशोर कुमार द्वारा गाया गया "मेरी भीगी भीगी सी", आशा भोंसले द्वारा गाया गया "आज की रात" और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया "बाहों में चले आओ" सफल रही।
अनामिका | |
---|---|
अनामिका का पोस्टर | |
निर्देशक | रघुनाथ झलानी |
लेखक | मदन जोशी (संवाद) |
पटकथा | शशि भूषण |
कहानी | सुरेंद्र प्रकाश |
निर्माता | ताहिर हुसैन |
अभिनेता |
संजीव कुमार जया भादुड़ी |
छायाकार | मुनीर खाँ |
संगीतकार |
राहुल देव बर्मन मजरूह सुलतानपुरी (गीत) |
प्रदर्शन तिथि |
1973 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
देवेंद्र दत्त (संजीव कुमार) नामक लेखक अपने चाचा (ए के हंगल) के साथ रहता है। एक रात जब वह अपने चाचा व सचिव हनुमान सिंह (असरानी) के साथ घर आते चलती कार से एक औरत (जया भादुरी) को गिरते देख उसे अपने घर लाता है। अगली सुबह वह अपने को देवेंद्र पत्नी कहती है। चाचा उसे अनामिका नाम दिए उसके ठीक होने तक घर में रखने की देवेंद्र को सलाह देते हैं। कुछ ही दिनों में देवेंद्र अनामिका से प्रेम करने लगता है। जब वह उसकी पहचान जानने की कोशिश करता है तो उसके कई रूप दिखते हैं, जैसे अर्चना नामक एक विवाहिता, कंचन नामक वेश्या इत्यादि| जैसे अचानक आई थी वैसे ही एक दिन अचानक वह घरसे निकल जाती है। कुछ दिन बाद एक पार्टी में उसकी अनामिका से मुलाक़ात होती है और वह देवेन्द्र को पहचानने से नकारती है। जैसे वह उसकी पहचान जानने का प्रयत्न करता है वैसे उसका रहस्य उलझता जाता है। आगे की कहानी में दिखाया गया है कैसे देवेन्द्र अनामिका का वास्तविकता पहचान पाता है।
सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत राहुल देव बर्मन द्वारा रचित।
गाने | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
1. | "आज की रात" | आशा भोंसले | 6:03 |
2. | "जाऊँ तो कहाँ" | आशा भोंसले | 3:32 |
3. | "बाँहों में चले आओ" | लता मंगेशकर | 4:01 |
4. | "मेरी भीगी भीगी सी पलकों" | किशोर कुमार | 4:05 |
5. | "लोगों! न मारो इसे" | आशा भोसले | 4:33 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.