नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी / From Wikipedia, the free encyclopedia
नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; अंग्रेज़ी: National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (अंग्रेज़ी: NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है।[5] 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन [6][7][8] में वैज्ञानिक या अंतरिक्ष यात्री बने Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन
National Aeronautics and Space Administration राष्ट्रीय विमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन | |
नासा का चिन्ह नारा: फॉर द बेनिफिट ऑफ़ ऑल (सबकी भलाई के लिए)[1] | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
स्थापना | जुलाई 29, 1958; 65 वर्ष पूर्व (1958-07-29) |
पूर्ववर्ती संस्थाएं | एन.ए.सी.ए (1915–1958)[2] |
अधिकार क्षेत्र | अमेरिकी सरकार |
मुख्यालय | वाशिंगटन डी.सी. |
कर्मचारी | 18,800+[3] |
वार्षिक बजट | US$17.8 billion (FY 2012)[4] |
संस्था कार्यपालकगण | चार्ल्स बोल्डेन, प्रबंधक लोरी गार्वर, डेप्युटी प्रबंधक |
वेबसाइट | |
nasa.gov |