90वें अकादमी पुरस्कार
अकादमी पुरस्कार का ९०वां संस्करण / From Wikipedia, the free encyclopedia
90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, अकादमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया।
सामान्य तथ्य तिथि, स्थल ...
90वें अकादमी पुरस्कार | ||||
---|---|---|---|---|
तिथि | 4, मार्च 2018 | |||
स्थल | डॉल्बी थिएटर हॉलीवुड, लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य | |||
मेज़बान | जिमी किमेल | |||
निर्माता | माइकल डी लुका जेनिफर टोड | |||
निर्देशक | ग्लेन वेइस | |||
मुख्य आकर्षण | ||||
अधिकतम नामांकन | द शेप ऑफ़ वाटर (13) | |||
टेलिविज़न कवरेज | ||||
नेटवर्क | एबीसी | |||
|
बंद करें