![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/44/Shakemap_Ecuador_April_2016.jpg/640px-Shakemap_Ecuador_April_2016.jpg&w=640&q=50)
2016 ईक्वाडोर भूकंप
From Wikipedia, the free encyclopedia
इक्वाडोर में 16 अप्रैल 2016 को 7.8 तीव्रता का भूकम्प आया था। इस भूकंप का केन्द्र मुईस्न शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर था। इस केन्द्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर भी इसके प्रभाव से कई इमारतें टूट गयीं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें 525 लोगों की मौत हो गई और 4,027 से अधिक लोग घायल हो गए। मांटा, पोर्तोविजो और गुआक्विल में सबसे ज्यादा मौतें हुई। इस भूकंप के कारण राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया। इसमें बचाव हेतु 13,500 सेना और पुलिस कर्मी यहाँ पहुँच गए।
सामान्य तथ्य तारीख, शुरु होने का समय ...
![]() इस घटना से प्रभावित स्थान | |
तारीख | अप्रैल 16, 2016 (2016-04-16) |
---|---|
शुरु होने का समय | 18:58:37 इक्वाडोर समय (05:28:37 आईएसटी)[1] |
परिमाण | 7.8 तीव्रता[2] |
गहराई | 19.2 कि॰मी॰ (63,000 फीट) |
अधिकेन्द्र स्थान | 0.371°N 79.940°W / 0.371; -79.940[1] |
प्रकार | धक्का[1] |
प्रभावित देश या इलाके | इक्वाडोर |
पहले के झटके | 4.8 तीव्रता |
बाद के झटके | 5.6 तीव्रता |
हताहत | 525 मौत, 1,700 लापता और 4,027 के आसपास घायल[3][4][5] |
बंद करें