Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
13 रीज़न्स व्हाई (अंग्रेज़ी: 13 Reasons Why) एक अमेरिकी टेलीविज़न शृंखला है। यह शृंखला लेखक जे आशेर के 2007 के उपन्यास थर्टीन रीज़न व्हाई पर आधारित है। शृंखला हाई स्कूल के एक छात्र क्ले जेन्सन (डायलन मिननेट) की साथी छात्रा हन्ना बेकर (कैथरीन लैंगफोर्ड) की आत्महत्या के बाद की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है।[3] हन्ना आत्महत्या करने से पहले कैसेट टेप का एक बॉक्स छोड़ जाती है। इन कैसेटों में हन्ना उन कारणों को बताती है, जिसकी वजह से उसने खुद को मारने का फैसला किया। साथ ही वह उन लोगों के बारे में भी बताती है जो उसकी मौत के लिए ज़िम्मेदार थे। शृंखला का निर्माण ब्रायन यॉर्की द्वारा नेटफ्लिक्स के लिए किया गया था।
13 रीज़न्स व्हाय | |
---|---|
अन्य नाम | थर्टीन रीज़न्स व्हाय |
शैली |
|
आधरण | थर्टीन रीज़न्स व्हाय जे आशेर द्वारा रचित |
विकासकर्ता | ब्रायन योर्की |
अभिनीत |
|
वर्णनकर्ता |
|
संगीतकार | एस्कमो[1] |
मूल देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
मूल भाषा(एँ) | अंग्रेजी |
सीजन की सं. | 4 |
एपिसोड की सं. | 49 |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता |
|
निर्माता | जोसेफ इंकाप्रेरा |
छायांकन | एंड्रीज पारेख[2] |
संपादक | लियो ट्रॉम्बेटा |
प्रसारण अवधि | 49–98 मिनट |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | नेटफ्लिक्स |
प्रसारण | मार्च 31, 2017 – जून 5, 2020 |
पहले सीज़न में कैलिफोर्निया के काल्पनिक काउंटी में स्थित लिबर्टी हाई के छात्र क्ले जेन्सन को उसके घर के सामने के बरामदे में कैसेट टेप का एक सेट मिलता है। इन कैसेटों को हन्ना बेकर ने रिकॉर्ड किया था। हन्ना लिबर्टी हाई की एक पूर्व छात्रा थी और उसने दो सप्ताह पहले खुदकुशी कर ली थी। क्ले को मिले इन कैसेटों पर उसने ऐसा करने के तेरह कारण दर्ज किए थे। प्रत्येक टेप में हन्ना के जीवन से जुड़े विभिन्न लोगों के लिए एक कारण शामिल होता है की कैसे वे लोग उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
दूसरे सीज़न में हन्ना के माता-पिता स्कूल डिस्ट्रिक्ट पर मुकदमा करते हैं। इस दौरान हन्ना के टेप ऑनलाइन जारी किया जाता हैं।
तीसरा सीज़न में दूसरे सीज़न की घटनाओं के आठ महीने बाद की कहानी है। लिबर्टी हाई की एक नई छात्रा एनी अचोला इस सीज़न का वर्णन करती है।
चौथे और अंतिम सीज़न में, ब्रायस और मोंटी की मृत्यु के परिणामस्वरूप क्ले का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है, जबकि लिबर्टी हाई के अन्य छात्र अपनी पढ़ाई और भविष्य के लिए आगे की योजना बनाते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.