Loading AI tools
आईपीएल का 16वां संस्करण विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
2023 इंडियन प्रीमियर लीग,(संक्षिप्त में IPL) जिसे आईपीएल 16 के रूप में भी जाना जाता है, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का १६वाँ सत्र हैं। २००७ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित पेशेवर ट्वेंटी २० क्रिकेट लीग है। गुजरात टाइटन्स डिफेंडिंग चैंपियन है। आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा, वहीं फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।
२०२३ इंडियन प्रीमियर लीग | |||
---|---|---|---|
दिनांक | 31 मार्च 2023 – 26 मई 2023 | ||
प्रशासक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड | ||
क्रिकेट प्रारूप | ट्वेन्टी–२० | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | ग्रुप स्टेज और प्ले ऑफ | ||
आतिथेय | भारत | ||
विजेता | चेन्नई सुपर किंग्स (5वाँ पदवी) | ||
उपविजेता | गुजरात टाइटन्स | ||
प्रतिभागी | 10 | ||
खेले गए मैच | 74 | ||
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी | शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) | ||
सर्वाधिक रन | शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स) (890) | ||
सर्वाधिक विकेट | मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स) (28) | ||
जालस्थल |
iplt20 | ||
| |||
जून 2022 में, बीसीसीआई द्वारा 2023 से 2027 सीज़न के प्रसारण अधिकार ₹48,390 करोड़ (US$6.1 बिलियन) में बेचे गए थे। भारतीय उपमहाद्वीप के टेलीविजन अधिकार डिज्नी को बेचे गए, जबकि वायकॉम18 ने डिजिटल अधिकार हासिल किए।
नवंबर 2022 में, शिखर धवन ने पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में मयंक अग्रवाल की जगह ली। अनिल कुंबले को भी पंजाब किंग्स के मुख्य कोच के रूप में ट्रेवर बेलिस द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। अगस्त 2022 में, चंद्रकांत पंडित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में ब्रेंडन मैकुलम की जगह ली। टॉम मूडी को भी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में ब्रायन लारा द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।[1]
रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर 2022 को जारी की गई थी।[2] आईपीएल नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होगी। सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुर्रन थे, जिन्हें पंजाब किंग्स ने ₹18.50 करोड़ (US $2.3 मिलियन) में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।[3]आईपीएल 2023 को 1 अप्रैल 2023 और 4 जून 2023 (अस्थायी रूप से) के बीच निर्धारित किया गया है।
टीमों को दो ग्रुप (ए और बी) में बांटा गया है। प्रत्येक टीम 7 होम और अवे गेम खेलेगी, जिसमें विपरीत समूह की टीमों का दो बार सामना करना होगा। एक ही ग्रुप की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी। देशभर में 12 अखाड़ों में कुल सत्तर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
स्थान | ग्रुप | टीम | खेले | जीते | हारे | को.प | अंक | ने.र.रे | योग्यता |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | बी | गुजरात टाइटन्स | 13 | 9 | 4 | 0 | 18 | 0.835 | क्वालिफायर 1 में पहुंची। |
2 | बी | चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 7 | 5 | 1 | 15 | 0.381 | |
3 | ए | लखनऊ सुपर जायंट्स | 13 | 7 | 5 | 1 | 15 | 0.304 | एलिमिनेटर में पहुंची। |
4 | ए | मुंबई इंडियंस | 13 | 7 | 6 | 0 | 14 | −0.128 | |
5 | बी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | 0.166 | |
6 | ए | राजस्थान रॉयल्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | 0.140 | |
7 | ए | कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | −0.256 | |
8 | बी | पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | −0.308 | |
9 | ए | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 5 | 8 | 0 | 10 | −0.572 | |
10 | बी | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | −0.575 |
जीत | हार | कोई परिणाम नहीं |
स्थानीय टीम जीत गई | अतिथि दल विजयी रहा |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.