२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग
From Wikipedia, the free encyclopedia
२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया।[1] फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया।
२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग | |||
---|---|---|---|
दिनांक | ७ अप्रैल २०१८ – २७ मई २०१८ | ||
प्रशासक | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) | ||
क्रिकेट प्रारूप | ट्वेन्टी-ट्वेन्टी | ||
टूर्नमेण्ट प्रारूप | डबल राउंड रॉबिन और प्लेओफ़ नॉकआउट | ||
आतिथेय | भारत | ||
विजेता | चेन्नई सुपर किंग्स (तीसरी बार) | ||
गत विजेता | मुंबई इंडियंस | ||
प्रतिभागी | ८ | ||
खेले गए मैच | ६० | ||
शृंखला का श्रेष्ठ क्रीड़क | सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स) | ||
सर्वाधिक रन | केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) (735) | ||
सर्वाधिक विकेट | एंड्रयू टाय (किंग्स इलेवन पंजाब) (24) | ||
जालस्थल |
www | ||
| |||