२००७ विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता
From Wikipedia, the free encyclopedia
2007 विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अभी ऑल इंग्लैंड क्लब में हो रहा है।
अधिक जानकारी 2007 विम्बलडन प्रतियोगिता, तिथि: ...
2007 विम्बलडन प्रतियोगिता | ||
---|---|---|
तिथि: | 25 जून – 8 जुलाई | |
संस्करण: | 131वाँ | |
विजेता | ||
पुरुष एकल | ||
रॉजर फ़ेडरर | ||
महिला एकल | ||
वीनस विलियम्स | ||
पुरुष युगल | ||
आर्नॉद क्लेमाँ / मिकाएल लोद्रा | ||
महिला युगल | ||
कारा ब्लैक / लीज़ेल ह्यूबर | ||
मिश्रित युगल | ||
जेमी मरे / येलेना यानकोविच |
बंद करें
पुरुष एकल में पिछले चार बार के विजेता स्विट्ज़रलैंड के रॉजर फ़ेडरर का मुक़ाबला स्पेन के रफ़ाएल नदाल से हुआ। एक तरफ़ जहाँ फ़ेडरर को ग्रास कोर्ट का बादशाह माना जाता है तो दूसरी तरफ़ रफ़ाएल नदाल क्ले कोर्ट के सम्राट हैं। फ़ेडरर ने एक कड़े मुकाबले में 7-6 (9-7), 4-6, 7-6 (7-3), 2-6, 6-2 से विजय प्राप्त कर पाँचवी बार यह खिताब जीत लिया।
महिला एकल में २००५ की विजेता अमेरिका की २७ वर्षीय वीनस विलियम्स ने यह ख़िताब फ़्राँस की मारियान बारतोली को 6-4, 6-1 से हराकर जीत लिया। वीनस ने यह ख़िताब चौथी बार जीता। बारतोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँची थीं।