हैमिल्टन
From Wikipedia, the free encyclopedia
हैमिल्टन (अंग्रेज़ी: Hamilton) कनाडा के ओंटेरियो प्रांत में एक बंदरगाह नगर है। हैमिल्टन की जनसंख्या 5,36,917 है, और बर्लिंगटन और ग्रिम्सबी सहित जनगणना महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 7,67,000 है। यह शहर टोरोंटो के 58 किलोमीटर (36 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
हैमिल्टन | |||
---|---|---|---|
शहर (प्रथम-टीयर) | |||
City of Hamilton | |||
ऊपर से घड़ी की दिशा में: सैम लॉरेंस पार्क से डाउनटाउन हैमिल्टन का दृश्य, हैमिल्टन सिटी हॉल, बेफ्रंट पार्क बंदरगाह का सामने का ट्रेल, पिगट बिल्डिंग, वेबस्टर्स फॉल्स, डनडर्न महल | |||
| |||
ध्येय: अंग्रेज़ी: Together Aspire – Together Achieve | |||
निर्देशांक: 43°15′24″N 79°52′09″W | |||
राष्ट्र | कनाडा | ||
प्रांत | ओंटेरियो | ||
निगमित | जून 9, 1846; 178 वर्ष पूर्व (1846-06-09) | ||
नाम स्रोत | जॉर्ज हैमिल्टन | ||
शासन | |||
• सभा | नगर सभा | ||
• महापौर | फ्रेड आइसेनबर्गर | ||
• नगर सभा | हैमिल्टन नगर सभा | ||
क्षेत्रफल | |||
• शहर (प्रथम-टीयर) | 1138.11 किमी2 (439.43 वर्गमील) | ||
• नगरीय | 351.67 किमी2 (135.78 वर्गमील) | ||
• महानगर | 1371.76 किमी2 (529.64 वर्गमील) | ||
जनसंख्या (2016) | |||
• शहर (प्रथम-टीयर) | 5,36,917 (दसवें स्थान पर) | ||
• घनत्व | 480.6 किमी2 (1,245 वर्गमील) | ||
• महानगर | 6,93,645 | ||
• महानगर | 7,63,445 (नवें स्थान पर) | ||
वासीनाम | हैमिल्टनियन | ||
समय मण्डल | EST (यूटीसी−5) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EDT (यूटीसी−4) | ||
वेबसाइट | www |
यूरोपीय बस्तियों से पहले वर्तमान हैमल्टिन के स्थान पर तटस्थ और मिसिसौगा राष्ट्र बसा करते थे।[1] 1812 के युद्ध के बाद जॉर्ज हैमिल्टन ने डूरांड खेत को खरीदा और उसके तुरंत बाद हैमिल्टन नगर ओंटेरियो झील के पश्चिमी तट पर गोल्डन हॉर्सशू नामक घनी आबादी तथा प्रमुख उद्योगों वाले इस क्षेत्र का केंद्र बन गया। 1 जनवरी 2001 में हैमिल्टन-वेंटवर्थ और हैमिल्टन नगर के सीमाओं को हैमिल्टन शहर के अंदर निगमित कर दिया गया और इससे इस शहर के वर्तमान सीमा की सृष्टि हुई।[2] इस शहर के वासियों को हैमिल्टनियन कहा जाता है।[3]