![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/41/StokKangripiccrop.jpg/640px-StokKangripiccrop.jpg&w=640&q=50)
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
राष्ट्रीय उद्यान / From Wikipedia, the free encyclopedia
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान या (हेमिस हाई आल्टीटयूड राष्ट्रीय उद्यान) भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के पूर्वी भाग में काफ़ी ऊंचाई में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह भारत में हिमालय के उत्तर में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, भारत में सबसे बड़ा अधिसूचित संरक्षित क्षेत्र (और इस प्रकार भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान) और नंदा देवी बायोस्फ़ियर रिजर्व और आसपास के संरक्षित क्षेत्रों के बाद दूसरा सबसे बड़ा सन्निहित संरक्षित क्षेत्र है। पार्क कई लुप्तप्राय स्तनधारियों की प्रजातियों सहित हिम तेंदुए का भी निवास स्थान है। यह भारत में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान हैं। Jo ladkah m padta h
सामान्य तथ्य हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, अवस्थिति ...
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
![]() हेमिस राष्ट्रीय उद्यान में स्तोक कांगड़ी | |
अवस्थिति | लद्दाख़, भारत |
निकटतम शहर | लेह |
क्षेत्रफल | ४४०० वर्ग कि.मी. |
स्थापित | १९८१ |
शासी निकाय | वन्यजीव संरक्षण विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार |
बंद करें