![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e2/Baharoad.jpg/640px-Baharoad.jpg&w=640&q=50)
हिजाज़ पहाड़ियाँ
सऊदी अरब में पहाड़ / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिजाज़ पहाड़ियाँ या हेजाज़ पहाड़ियाँ सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में उस देश के पश्चिमी तट के पास स्थित पहाड़ियों की एक शृंखला है। वास्तव में इस तट की बराबरी में दो पहाड़ी शृंखलाएँ चलती हैं - उत्तर में हिजाज़ पहाड़ियाँ हैं, बीच में एक कम ऊँचाई का क्षेत्र है और दक्षिण में फिर असीर पहाड़ियाँ हैं। हिजाज़ के पहाड़ पूर्व में ढलान रखते हैं जहाँ से कभी-कभार गिरने वाली बारिश बहकर आसपास की कुछ वादियों में चश्में और कुँए में पानी भरकर वहाँ पर नख़लिस्तान (ओएसिस) बना देती है। हिजाज़ पहाड़ियों की पश्चिमी तरफ़ में ढलान की बजाए खाईयाँ हैं, जहाँ ऊँचाई बहुत जल्दी गिरती है। पहाड़ियों और लाल सागर के बीच कम जगह है, इसलिए तटीय मैदान या तो बहुत छोटा है या है ही नहीं।
सामान्य तथ्य हिजाज़ पहाड़ियाँ, उच्चतम बिंदु ...
हिजाज़ पहाड़ियाँ | |
---|---|
![]() A road in the Hijaz Mountains | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,100 मी॰ (6,900 फीट) |
निर्देशांक | 23°0′N 41°0′E |
भूगोल | |
स्थान | ![]() |
राज्य/प्रांत | SA |
बंद करें