हावड़ा
From Wikipedia, the free encyclopedia
हावड़ा (अंग्रेज़ी: Howrah, बांग्ला: হাওড়া हाओड़ा) , भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक औद्योगिक शहर, पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर एवं हावड़ा जिला एवं हावड़ सदर का मुख्यालय है। हुगली नदी के दाहिने तट पर स्थित, यह शहर कलकत्ता, के जुड़वा के रूप में जाना जाता है, जो किसी ज़माने में भारत की अंग्रेज़ी सरकार की राजधानी और भारत एवं विश्व के सबसे प्रभावशाली एवं धनी नगरों में से एक हुआ करता था। हावड़ा शहर कोलकाता का एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र और उपनगर है। यह हावड़ा रेलवे स्टेशन और हावड़ा ब्रिज के माध्यम से पुराने कोलकाता का प्रवेश द्वार भी है। रवीन्द्र सेतु, विवेकानन्द सेतु, निवेदिता सेतु एवं विद्यासागर सेतु इसे हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित पश्चिम बंगाल की राजधानी, कोलकाता से जोड़ते हैं। आज भी हावड़, कोलकाता के जुड़वा के रूप में जाना जाता है, समानताएँ होने के बावजूद हावड़ा नगर की भिन्न पहचान है इसकी अधिकांशतः हिन्दी भाषी आबादी, जो कि कोलकाता से इसे थोड़ी अलग पहचान देती है।
हावड़ा হাওড়া Howrah | |
---|---|
महानगर | |
उपनाम: पूर्व का शेफ़्फ़ील्ड | |
देश | भारत |
राज्य | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | हावड़ा जिला |
languages | |
• Official | बांग्ला,हिन्दी एवं अंग्रेज़ी भी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिन कोड | ७११xxx |
लिंगानुपात | 904 ♂/♀ |
लोक सभा क्षेत्र | हावड़ा |
विधान सभा क्षेत्र | हावड़ा उत्तर, हावड़ा मध्य, हावड़ा दक्षिण, शिबपुर |
प्रशासन | हावड़ा महानगर पालिका(दीर्धभाग), एवं बाली नगर पालिका (उत्तरी क्षणिक भाग) |
महापौर | रथिन चक्रवर्ती (तृणमूल काँग्रेस) |
जनसंख्या | 1072161 (2011 जनगणना) |
ऊंचाई | 12 |
वेबसाइट | www |
समुद्रतल से मात्र 12 मीटर ऊँचा यह शहर रेलमार्ग एवं सड़क मार्गों द्वारा सम्पूर्ण भारत से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन है। हावड़ा स्टेशन पूर्व रेलवे तथा दक्षिणपूर्व रेलवे का मुख्यालय है। हावड़ स्टेशन के अलावा हावड़ा नगर क्षेत्र मैं और 6 रेलवे स्टेशन हैं तथा एक और टर्मिनल शालीमार रेलवे टर्मिनल भी स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 6 इसे दिल्ली व मुम्बई से जोड़ते हैं। हावड़ा नगर के अन्तर्गत सिबपुर, घुसुरी, लिलुआ, सलखिया तथा रामकृष्णपुर उपनगर सम्मिलित हैं।