हाउसा लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
हाउसा (Hausa) पश्चिमी अफ़्रीका में बसने वाला एक समुदाय है जिसकी कुल आबादी लगभग ५ करोड़ है और जो पूरे अफ़्रीका महाद्वीप के सबसे बड़े समुदायों में से एक है। हाउसा उत्तरी नाइजीरिया और दक्षिणपूर्वी नाइजर देशों में रहते हैं हालांकि इनकी बस्तियाँ कैमरून, कोत दिव्वार, चाड, टोगो, घाना, गबोन और सेनेगल में भी मिलती हैं। इनकी हाउसा भाषा अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार की चाडी शाखा की सदस्या है। यह अधिकतर इस्लाम के अनुयायी होते हैं।[1][2]