![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d3/H%25E1%25BA%25A3i_Ph%25C3%25B2ng_City.jpg/640px-H%25E1%25BA%25A3i_Ph%25C3%25B2ng_City.jpg&w=640&q=50)
हाई फोंग
हैफोंग (वियतनाम का शहर) / From Wikipedia, the free encyclopedia
हाई फोंग या हैफोंग, वियतनाम के उत्तरी भाग में दूसरा सबसे बड़ा और एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। हाई फोंग, वियतनाम के उत्तरी तट में प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान और व्यापार का केंद्र भी है। इसके अलावा, यह शहरी आबादी के मामले में वियतनाम का तीसरा सबसे बड़ा शहर है(2016 में 2,190,788 जनसंख्या के साथ)।
सामान्य तथ्य हाई फोंग शहर Thành phố Hải Phòng, देश ...
हाई फोंग शहर Thành phố Hải Phòng | ||
---|---|---|
नगर पालिका | ||
![]() हाई फोंग शहर रात में | ||
| ||
उपनाम: चमकीला शहर | ||
![]() वियतनाम में प्रांतीय स्थान | ||
निर्देशांक: 20°51′54.5″N 106°41′01.8″E | ||
देश | ![]() | |
शासन | ||
• दल सचिव: | ले वन थान | |
• पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष: | डुओंग अन्ह दीन | |
• पीपुल्स कमेटी के अध्यक्ष: | ले वान थान | |
क्षेत्रफल | ||
• कुल | 1527.4 किमी2 (589.7 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2016)[1] | ||
• कुल | 21,90,788 | |
• घनत्व | 1274 किमी2 (3,300 वर्गमील) | |
समय मण्डल | आईसीटी (यूटीसी+07:00) | |
क्षेत्र कोड | 225 | |
वेबसाइट | Haiphong.gov.vn |
बंद करें
हाई फोंग शहर एक बंदरगाह प्रांत के रूप में फ्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य के दौरान 1887 में स्थापित हुआ था। 1888 में, फ्रेंच तीसरे गणराज्य के अध्यक्ष सादी कार्नेट ने हाई फोंग शहर के स्थापना की घोषणा की थी। 1954 से 1975 तक हाई फोंग उत्तर वियतनाम के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री शहर के रूप में था और यह 1976 से हनोई और हो ची मिन्ह शहर की तरह प्रत्यक्ष-नियंत्रित नगर पालिकाओं में से एक बन गया।