![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7e/Hefeiskyline.jpg/640px-Hefeiskyline.jpg&w=640&q=50)
हाइकोऊ
From Wikipedia, the free encyclopedia
हाइकोऊ ( 海口, Haikou) जनवादी गणराज्य चीन के हाइनान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हाइनान प्रांत मुख्य रूप से 'हाइनान' का ही नाम रखने वाला एक बड़ा द्वीप है। हाइकोऊ द्वीप के उत्तरी तट पर नानदु नदी के किनारे बसा हुआ है। शहर का उत्तरी भाग हाइदिआन द्वीप पर पड़ता है जिसे हाइदिआन नदी हाइकोऊ के मुख्य भाग से अलग करती है। इस शहर में चार शहरी विभाग हैं जिनमें मिलाकर २०१० की जनगणना में २०,४६,१८९ निवासी गिने गए थे। हाइकोऊ हाइनान द्वीप की सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह है। हाइनान विश्वविद्यालय भी इसी शहर में स्थित है।[1][2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7e/Hefeiskyline.jpg/640px-Hefeiskyline.jpg)