![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ee/Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Swat.svg/langhi-640px-Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Swat.svg.png&w=640&q=50)
स्वात ज़िला
From Wikipedia, the free encyclopedia
स्वात एक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रान्त का एक जिला एवं सुन्दर घाटी है। यह इस्लामाबाद से १६० किमी की दूरी पर स्थित है। सैदू शरीफ यहाँ की राजधानी है किन्तु मिंगोरा यहाँ का मुख्य नगर है। इस घाटी की सुन्दरता को देखते हुए इसे पाकिस्तान का "स्विटजरलैण्ड" भी कहा जाता है।
![स्वात जिला, पाकिस्तान](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ee/Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Swat.svg/640px-Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Swat.svg.png)
दिसम्बर २००८ में इसके अधिकांश भाग पर तालिबान का कब्जा हो गया। उसके बाद तालिबानों के दबाव में आकर पाकिस्तान सरकार को यहाँ शरीयत लागू करने की मांग माननी पड़ी। इस समय पर्यटन के लिये ययाँ जाना बहुत खतरनाक है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/db/Sunset_over_the_Mingora_City%2C_Swat_Valley%2C_Pakistan.jpg/640px-Sunset_over_the_Mingora_City%2C_Swat_Valley%2C_Pakistan.jpg)