स्टीव हार्वे
अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, निर्माता और हास्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रोडरिक स्टीफ़न हार्वे (जन्म: 17 जनवरी 1957) अमेरिकी टेलीविजन होस्ट, निर्माता और हास्य अभिनेता हैं। वह द स्टीव हार्वे मॉर्निंग शो, फैमिली फ्यूड, सेलिब्रिटी फैमिली फ्यूड, फैमिली फ्यूड अफ्रीका, जज स्टीव हार्वे की मेजबानी किये हैं। यह सब टेलीविजन कार्यक्रम हैं। वह पूर्व में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की मेजबानी भी करते थे। स्टीव हार्वे ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने शोटाइम एट द अपोलो की मेजबानी की। इसके बाद वह टेलीविजन कार्यक्रम, द स्टीव हार्वे शो से प्रसिद्ध हुए।[1] उनका आखिरी स्टैंडअप कार्यक्रम 2012 में हुआ था। इसके अलावा उन्होंने फैमिली फ्यूड और सेलिब्रिटी फैमिली फ्यूड की मेजबानी की है। वह 2010 से यह भूमिका निभा रहे हैं।
स्टीव हार्वे | |
---|---|
2013 में हार्वे | |
जन्म |
ब्रोडरिक स्टीफन हार्वे 17 जनवरी 1957 (1957-01-17) (आयु 67) वेल्च, वेस्ट वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका |
शिक्षा |
केंट स्टेट यूनिवर्सिटी वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय |
पेशा |
|
कार्यकाल | 1985–वर्तमान |
जीवनसाथी | |
बच्चे | 7 |
वेबसाइट steveharvey |
स्टीव हार्वे की तीन बार शादी हो चुकी है और उनके सात बच्चे हैं (चार अपने और तीन सौतेले बच्चे)। मार्सिया हार्वे से उनकी पहली शादी हुई थी। उससे उनकी दो बेटियाँ (जुड़वाँ ब्रांडी और कार्ली) और एक बेटा (ब्रोडरिक हार्वे जूनियर) है।[2] फिर मैरी शेकेलफ़ोर्ड से अपनी दूसरी शादी से, उनका का एक और बेटा है जिसका नाम विंटन है।[3][4] नवंबर 2005 में इस जोड़े का तलाक हो गया। जून 2007 में, उन्होंने मार्जोरी ब्रिजेस से शादी की। मार्जोरी हार्वे पहले से तीन बच्चों (मॉर्गन, जेसन और लोरी) की मां हैं, जिनमें से सभी को स्टीव ने गोद ले लिया है। एक लेखक के रूप में, उन्होंने चार किताबें लिखी हैं। जिनमें उनकी एक्ट लाइक ए लेडी, थिंक लाइक ए मैन प्रख्यात हुई थी। यह मार्च 2009 में प्रकाशित हुई थी।