सेवई
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेवई या संथकई दक्षिण भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं, खासकर तमिलनाडु (कोंगुनाडु क्षेत्र) और कर्नाटक में, ये एक प्रकार के चावल से बने नूडल होते हैं। अन्य अनाजों की बनी हुई संथकई का प्रचालन भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जैसे गेंहू, रागी आदि।
सेवई/संथकई अपनी ही शैली के एक अन्य खाद्य पदार्थ इडियप्पम से विशेष रूप से अलग है, यह अंतर इनके बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्रियों, बनाने की विधि और उत्सारण के बाद इनके द्वारा बनाये गए पकवानों के फलस्वरूप है। सेवई सुबह के नाशते/ रात के भोजन के रूप में प्रचलित है और यह माना जाता है कि यह सरलतापूर्वक पाच्य होती है क्योंकि यह बिना तेल के या बहुत ही कम तेल में बनायी जा सकती है और इसे भाप द्वारा भी पकाया जा सकता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/1/19/Sevai_plain320.jpg)