सूरत थानी
थाईलैण्ड का नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
सूरत थानी (थाई: สุราษฎร์ธานี, IPA: [surâːt tʰaːniː]) दक्षिणी थाईलैंड में स्थित सूरत थानी प्रान्त के अम्फोए म्युआंग सूरत थानी ज़िले का एक नगर है। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से 651 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यह सूरत थानी प्रान्त की राजधानी भी है। 2009 की जनगणना अनुसार नगर की जनसंख्या 128,179 है तथा क्षेत्रफल 68.97 वर्ग कि॰ मी॰ है। नगर का जनघनत्व 1,858.47 प्रति वर्ग कि॰ मी॰ है।
सामान्य तथ्य सूरत थानी สุราษฎร์ธานี, देश ...
सूरत थानी สุราษฎร์ธานี | |
---|---|
नगर निगम | |
सूरत थानी | |
म्युनिसिपल कार्यालय | |
थाईलैंड में अवस्थिति | |
निर्देशांक: 12°36′31″N 102°16′14″E | |
देश | थाईलैंड |
प्रान्त | सूरत थानी प्रान्त |
ज़िला | अम्फोए म्युआंग सूरत थानी |
शासन | |
• महापौर | थीराकित वांगमुथिताकुल |
ऊँचाई | 30 फीट (10 मी) |
जनसंख्या (2009) | |
• कुल | 128,179 |
समय मण्डल | ICT (यूटीसी+7) |
बंद करें
यह नगर थाईलैंड की खाड़ी के किनारे तापी नदी के मुहाने पर बसा है। यहाँ पर कोई मुख्य पर्यटक आकर्षण केन्द्र नहीं हैं। यहाँ पर क्षेत्रीय वाणिज्यिक केन्द्र है जहाँ से रबर और नारियल का व्यापार होता है।