सुलु द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुलु द्वीपसमूह (Sulu Archipelago) प्रशांत महासागर में दक्षिणपश्चिमी फ़िलिपीन्ज़ में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी सागर की उत्तरी सीमा और सुलु सागर की दक्षिणी सीमा है। प्रशासनिक रूप से यह मिन्दनाओ द्वीप दल का भाग है। यहाँ ताउसुग और अन्य स्थानीय जनजातियाँ रहती हैं। यह मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में आता है लेकिन यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा स्थानीय स्वशासन की मांगे उठाई जाती रही हैं। भौगोलिक रूप से यह बोर्नियो और मिन्दनाओ के बीच विस्तृत है लेकिन यह कभी-भी एक ज़मीनी पुल नहीं था बल्कि समुद्र-फ़र्श में प्लेट विवर्तनिकी द्वारा हुई उथल-पुथल में उठी चट्टानों का उभरा हुआ हिस्सा हैं। यह मौसमी पक्षी प्रवास के लिए एक महत्वपूर्ण ठहराव है।[1][2]