![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/75/Neic_slav_fig72.gif/640px-Neic_slav_fig72.gif&w=640&q=50)
सुन्दा गर्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक ३,२०० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है।[1][2] इस गर्त की सर्वाधिक गहराई ७,७२५ मीटर (२५,३४४ फ़ुट) है जो 10°19' दक्षिण, 109°58' पूर्व के निर्देशांक पर इण्डोनेशिया के योग्यकार्ता क्षेत्र से लगभग ३२० किमी दक्षिण में स्थित है और हिन्द महासागर का सबसे गहरा स्थान है। यह गर्त जावा से आगे लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह से शुरु होकर सुमात्रा के दक्षिणी तट से नीचे से निकलकर अण्डमान द्वीपों तक चलता है। भूवैज्ञानिक रूप से यह हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियाई प्लेट (विशेषकर सुन्दा प्लेट) के बीच की सीमा है। यह गर्त प्रशांत अग्नि वृत्त का हिस्सा है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/75/Neic_slav_fig72.gif/320px-Neic_slav_fig72.gif)