सुचित्रा सेन
भारतीय अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुचित्रा सेन (जन्म: ६ अप्रैल १९३१ - १७ जनवरी २०१४) हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं। वह मुनमुन सेन की माँ थी।
सामान्य तथ्य सुचित्रा सेन, जन्म ...
सुचित्रा सेन | |
---|---|
बिमल रॉय की फ़िल्म देवदास (१९५५) में पारो की भूमिका में सुचित्रा सेन | |
जन्म |
रामा दासगुप्ता 6 अप्रैल १९३१ (१९३१-04-06) (आयु 93) पबना, बंगाल प्रान्त, ब्रितानी भारत (वर्तमान बांग्लादेश में) |
मौत |
जनवरी १७, २०१४ कोलकाता |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जाति | बंगाली |
कार्यकाल | १९५३–१९७९ |
धर्म | हिन्दू |
जीवनसाथी | दिबानाथ सेन |
पुरस्कार | १९६३-मास्को फ़िल्म महोत्सव में सप्तपदी के लिए सर्वश्रेष्ठ |
बंद करें
विशेषकर उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हुईं। उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है।
वे प्रथम भारतीय अभिनेत्री हैं जिनको किसी अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया (श्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - 'सात पाके बाँधा' १९६३ के लिए, मास्को चलचित्र उत्सव)।