सीताराम केसरी (नवम्बर 1919 – 24 अक्टूबर 2000)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वे वर्ष 1996 से 1998 तक केन्द्रीय मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

सामान्य तथ्य सीताराम केसरी, पूर्वा धिकारी ...
सीताराम केसरी

पद बहाल
सितम्बर 1996  14 मार्च 1998
पूर्वा धिकारी पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव
उत्तरा धिकारी सोनिया गांधी

जन्म नवम्बर 1919
ब्रिटिश भारत
मृत्यु 24 अक्टूबर 2000(2000-10-24) (उम्र 80 वर्ष)
नई दिल्ली, भारत
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
निवास धनपुर
धर्म हिन्दू
बंद करें

प्रारम्भिक जीवन

केसरी 13 वर्ष की आयु में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गये थे और भारत के भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनों में भाग लेने लगे थे। केसरी को 1930 से 1942 तक उनके राजनैतिक कार्यों के लिए कई बार गिरफ्तार किया गया। उन्हें वर्ष 1973 बिहार कांग्रेस समिति का अध्यक्ष और 1980 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा कोषाध्यक्ष चुना गया।[2]

केसरी को वर्ष 1967 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया। उन्होंने जुलाई 1971 से अप्रैल 2000 तक 5 बार राज्यसभा में बिहार का नेतृत्व किया गया जिसमें वो अप्रैल 1974, जुलाई 1980, अप्रैल 1988 और अप्रैल 1994 में पुनः चुने गये।[3] वो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री रहे।

केसरी एक दशक से भी अधिक समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे हैं। इसके अतिरिक्त वो 3 जनवरी 1997 को सर्वसमत्ति से कांग्रेस अध्यक्ष चुने गये। पी॰वी॰ नरसिम्हा राव के सितम्बर 1996 को कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने पर केसरी पार्टी के अध्यक्ष चुने गये।

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.