सिंक्रोट्रॉन विकिरण
From Wikipedia, the free encyclopedia
सिंक्रोट्रॉन विकिरण (synchrotron radiation) वह विद्युत्चुम्बकीय विकिरण है जो आवेशित कणों को उनके पथ के लम्बवत दिशा में त्वरित करने पर उत्पन्न होता है। सिंक्रोट्रॉन विकिरण स्रोतों से प्राप्त सिंक्रोट्रॉन विकिरण उनमें लगे द्विध्रुवी चुम्बकों तथा अनडुलेटर और/या विगलर से प्राप्त होता है। सिन्क्रोट्रॉन विकिरण में अपना विशिष्ट ध्रुवीकरण होता है। सम्पूर्ण विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के सभी भागों में सिंक्रोट्रॉन विकिरण प्राप्त किया जा सकता है, अर्थात सिंक्रोट्रॉन विकिरण दृष्य प्रकाश, परावैंगनी, अवरक्त, एक्स-किरण, गामा किरण आदि सभी प्रकार का हो सकता है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "सिंक्रोट्रॉन विकिरण" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/58/Syncrotron.png/250px-Syncrotron.png)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9f/Undulator.png/640px-Undulator.png)