साल, केप वर्दे
From Wikipedia, the free encyclopedia
साल (Sal) अटलांटिक महासागर में स्थित केप वर्दे द्वीपसमूह के उत्तरी बारलावेन्तो (Barlavento) उपसमूह में स्थित एक द्वीप है। इसका नाम पुर्तगाली भाषा के 'साल' शब्द से आया है जिसका अर्थ नमक है। साल द्वीप के पूर्वी तट के समीप पेदरा दे लूमे (Pedra de Lume) कई सौ वर्षों से एक नमक की खान चल रही है जिसपर द्वीप का नाम पड़ा है। साल द्वीप के मध्य में अमिलकार काबराल अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र (Amílcar Cabral International Airport) है जो केप वर्दे का मुख्य हवाई अड्डा है।[1]
सामान्य तथ्य भूगोल, अवस्थिति ...
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | केप वर्दे, अटलांटिक महासागर |
निर्देशांक | 16°43′N 22°56′W |
क्षेत्रफल | 216 km2 (83.4 sq mi) |
लम्बाई | 35 km (21.7 mi) |
चौड़ाई | 12 km (7.5 mi) |
अधिकतम ऊँचाई | 406 m (1332 ft) |
प्रशासन | |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 35000 |
जन घनत्व | 165 /km2 (427 /sq mi) |
बंद करें