साम्भर झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील है। यह झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जब यह भरी रहती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील रहता है। इसमें चार नदियाँ (रुपनगढ,मेंथा,खारी,खंड़ेला) आकर गिरती हैं। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
सामान्य तथ्य सांभर खारी झील, स्थान ...
सांभर खारी झील | |
---|---|
Sambhar Salt Lake | |
स्थान | राजस्थान, भारत |
निर्देशांक | 26°58′N 75°05′E |
प्रकार | खारी झील |
जलसम्भर | 5700 किमी² |
द्रोणी देश | भारत |
अधिकतम लम्बाई | 35.5 किमी |
अधिकतम चौड़ाई | 3 से 11 किमी |
सतही क्षेत्रफल | 190 से 230 किमी² |
औसत गहराई | 0.6 मी से 3 मी |
अधिकतम गहराई | 3 मी |
सतही ऊँचाई | 360 मी |
बस्तियाँ | सांभर, जबदीनगर, गोविन्दी, गुधा, झाक, नावा शहर , झोपक, उलाना। |
बंद करें
मध्यकाल में यह क्षेत्र भील राज्य का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र रहा [1] अनुमान है कि अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद (silt) ही नमक का स्रोत है। गाद में स्थित विलयशील सोडियम यौगिक वर्षा के जल में घुसकर नदियों द्वारा झील में पहुँचाता है और जल के वाष्पन के पश्चात झील में नमक के रूप में रह जाता है।