Loading AI tools
भारत के महाराष्ट्र राज्यमें एक जिल्हा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सातारा (Satara) भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। सातारा कृष्णा नदी और वेन्ना नदी के संगम के समीप स्थित है। इसकी स्थापना 16वीं शताब्दी में हुई थी और यह मराठा साम्राज्य के छत्रपति, शाहु, की राजधानी थी।[1][2]
सातारा Satara | |
---|---|
अजिंक्यतारा दुर्ग से सातारा नगरदृश्य | |
निर्देशांक: 17.69°N 74.00°E | |
देश | भारत |
राज्य | महाराष्ट्र |
ज़िला | सतारा ज़िला |
ऊँचाई | 742 मी (2,434 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 3,26,079 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 415001, 415002, 415003, 415004, 415005, 415006 |
दूरभाष कोड | 02162 |
वाहन पंजीकरण | MH-11 |
वेबसाइट | www |
2024 में सतारा शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 168,000 है, जबकि सतारा मेट्रो की जनसंख्या 210,000 होने का अनुमान है।[3]
सातारा का नाम "सात तारा" के संक्षिप्तिकरण से हुआ है, जिसमें सात तारों से अभिप्राय सतारा को घेरने वाले सात पहाड़ी दुर्ग हैं।
सतारा, बम्बई प्रेसीडेन्सी (वर्तमान महाराष्ट्र) का एक नगर, पहले यह राज्य (रियासत) भी था। सतारा शाहूजी के वंशजों की राजधानी रहा। यद्यपि मराठा राज्य की सत्ता पेशवाओं के हाथों में जाने के फलस्वरूप यह उनके अधीन था। यहा की मराठो की बोली और मन मे छत्रपती प्रेरणा ही इनको सबसे अलग बनाती है। 1818 ई. में पेशवा बाजीराव द्वितीय की पराजय के उपरान्त अंग्रेज़ों ने इसे पुन:आश्रित राज्य बना दिया। 1848 ई. में गोद प्रथा की समाप्ति का सिद्धान्त लागू किये जाने के फलस्वरूप इसे अंग्रेज़ों के भारतीय साम्राज्य में मिला लिया गया। भारत में डिजल इंजन बनाने का पहला कारखाना सतारा में 1932 में खोला गया है।
सातारा के कंदी नामक पेढे, सुपनेकर वडा, चिरोटे प्रसिद्ध है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.