साँचा:आज का आलेख २३ अप्रैल २००९
From Wikipedia, the free encyclopedia
![प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेघनाद साहा](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/27/SahaInBerlin.jpg/80px-SahaInBerlin.jpg)
मेघनाद साहा ( ६ अक्तूबर १८९३ - १६ फरवरी, १९५६ ) सुप्रसिद्ध भारतीय खगोलविज्ञानी (एस्ट्रोफिजिसिस्ट्) थे। वे साहा समीकरण के प्रतिपादन के लिये प्रसिद्ध हैं। यह समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। उनकी अध्यक्षता में गठित विद्वानों की एक समिति ने भारत के राष्ट्रीय शक पंचांग का भी संशोधन किया, जो २२ मार्च १९५७ (१ चैत्र १८७९ शक) से लागू किया गया। इन्होंने साहा इन्सटीच्यूट ऑफ न्यूक्लीयर फिजीक्स तथा इन्डियन एसोसीएसन फार द कल्टीभेशन ऑफ साइन्स नामक दो महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना की। विस्तार से पढ़ें