सर्वेपल्लि राधाकृष्णन
प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन; (5 सितम्बर 1888 – 17 अप्रैल 1975) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (1952 — 1962) और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सामान्य तथ्य प्रधान मंत्री, उपराष्ट्रपति ...
सर्वपल्ली राधाकृष्णन சர்வபள்ளி ராதாகிருஷ்ணன் | |
कार्यकाल १३ मई, १९६२ – १३ मई, १९६७ | |
प्रधान मंत्री | गुलजारी लाल नंदा (प्रथम कार्यावधि) लाल बहादुर शास्त्री गुलजारीलाल नंदा (द्वितीय कार्यावधि) |
---|---|
उपराष्ट्रपति | डॉ॰ ज़ाकिर हुसैन |
पूर्व अधिकारी | राजेंद्र प्रसाद |
उत्तराधिकारी | डॉ॰ ज़ाकिर हुसैन |
प्रथम भारत के उपराष्ट्रपति | |
कार्यकाल १३ मई...., १९५२ – १२ मई, १९६२ | |
राष्ट्रपति | राजेन्द्र प्रसाद |
पूर्व अधिकारी | कार्यालय आरम्भ |
उत्तराधिकारी | डॉ॰ ज़ाकिर हुसैन
|
जन्म | ५ सितम्बर १८८८ तिरुट्नी, तमिल नाडु, भारत |
मृत्यु | १७ अप्रैल १९७५ (आयु: ८६ वर्ष) चेन्नई, तमिल नाडु, भारत |
राजनैतिक पार्टी | स्वतन्त्र |
जीवन संगी | शिवकामु |
संतान | ५ पुत्रियाँ-सुमित्रा, शकुंतला, रुक्मिणी कस्तूरी तथा अन्य एवं १ पुत्र सर्वपल्ली गोपाल |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, शिक्षाविद, विचारक |
धर्म | हिन्दू |
बंद करें